RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के तहत गढ़वा में कृषक समूहों को मिला अनुदान का लाभ।

कृषि यंत्रों के साथ-साथ कृषि प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत पम्प सेट एवं पाइप का वितरण।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)23 जुलाई।कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (भूमि संरक्षण निदेशालय), झारखंड, राँची के अधीन भूमि संरक्षण विभाग, गढ़वा द्वारा मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में महिला स्वयं सहायता समूह, महिला सखी मंडल, कृषक समूह, लैम्प्स-पैक्स एवं एफपीओ को कृषि यंत्रों का वितरण किया जा रहा है।
योजना के अंतर्गत 34.0 से 40.0 मैक्स PTO HP PS श्रेणी के बड़े ट्रैक्टर एवं दो कृषि यंत्रों की खरीद पर ₹10 लाख का कुल पैकेज निर्धारित किया गया है। इस पर बड़े ट्रैक्टर हेतु अधिकतम 50% तथा कृषि यंत्रों पर 80% तक अनुदान प्रदान किया जा रहा है, हालाँकि कुल अधिकतम अनुदान ₹5 लाख तक सीमित है।
इस योजना अंतर्गत लैम्प्स-पैक्स कांडी के प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति के सदस्यों को बड़ा ट्रैक्टर, रोटावेटर, कल्टीवेटर सहित अन्य कृषि यंत्रों का भी वितरण किया गया। इसके साथ ही कृषि प्रोत्साहन योजना के तहत लघु एवं सीमांत किसानों को पम्प सेट एवं पाइप भी वितरित किए गए।
इसी क्रम में आज समाहरणालय परिसर में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने कांडी के लैंप्स-पैक्स से जुड़े लाभुक को ट्रैक्टर व यंत्र प्रदान किए। साथ ही रंका प्रखंड के मो. रहमुद्दीन अंसारी को 90% अनुदान पर पंपसेट व पाइप भी दिए गए।
इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद एवं जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी चंद्रकिशोर कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

बिहार: कैमूर:सुशील सिंह कुशवाहा होंगे रामगढ़ से जन सुराज के उम्मीदवार, कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारती ने की घोषणा।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने जमशेदपुर कोषागार का किया निरीक्षण, यांत्रिकी विभागों को पिछले 5 वर्षों के आवंटन- निकासी मिलान के निर्देश।

rktvnews

सारण:अंतरजिला एवं अंतरराज्यीय भारी वाहनों के परिचालन के लिये 7 दिनों के लिये प्रयोगिक व्ययवस्था होगी लागू।

rktvnews

लोकतंत्र का मज़ाक – दो वोटर कार्ड रखने वालों पर क्यों चुप है चुनाव आयोग?

rktvnews

जाति आधारित जनगणना के आधार पर गैरसवर्ण का बिहार विधान परिषद् प्रेस सलाहकार समिति में प्रतिनिधित्व को ले मुख्यमंत्री को मांगपत्र।

rktvnews

बागपत में भव्य रूप से मनाया गया उत्तर प्रदेश दिवस व राष्ट्रीय बालिका दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment