RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:फ्यूचर यूथ लीडर्स बूटकैंप में युवाओं में प्रमाण पत्र वितरित कर हुआ समापन।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 जुलाई।माई भारत भोजपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फ्यूचर यूथ लीडर्स बूटकैंप के तीसरे दिन का आयोजन प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ। जिसमें युवाओं ने अपने भीतर छिपे नेतृत्व, सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को उजागर किया।
DYO निकिता सिंह ने युवाओं को संगठन निर्माण, सामुदायिक भागीदारी और नेतृत्व के अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
यूथ आइकन के रूप में प्रसिद्ध “फ्लोटिंग हाउस” के निर्माणकर्ता प्रशांत कुमार ने युवाओं से संवाद किया और उन्हें नवाचार, दृढ़ता और जमीनी स्तर पर काम करने की प्रेरणा दी।
मुख्य अतिथि के रूप में आरा नगर निगम की महापौर इंदु देवी ने युवाओं को नगर विकास और सामुदायिक भागीदारी के महत्त्व पर मार्गदर्शन दिया। वहीं विशिष्ट अतिथि पद्मश्री भीम सिंह भावेश ने अपने प्रेरणादायक भाषण में युवाओं को भारत की ग्रामीण शक्ति और परंपराओं से जोड़ते हुए नव निर्माण का संदेश दिया।
इस अवसर पर विजेता मनीष तिवारी, अंशु कुमारी एवं अमित कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का समापन प्रमाण पत्र वितरण एवं सामूहिक फोटो सत्र के साथ हुआ।
कार्यक्रम की संचालन व्यवस्था में DYO निकिता सिंह की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम में सरीता कुमारी, प्रशिक्षक मंडल, तथा स्वयंसेवक – निखिल राज, अनुराग, शशि कुमार सिंह, ऐष्णा राज और अभिषेक की सराहनीय सहभागिता रही। आयोजन भोजपुर जिले के युवाओं को नेतृत्व, सामाजिक सेवा, डिजिटल साक्षरता और राष्ट्रीय निर्माण के मार्ग पर एक नई दिशा देने का कार्य किया है।।

Related posts

बरसाती रोगों से बचाव हेतु डीडीटी का छिड़काव।

rktvnews

पटना:मुझे तोड़ लेना वनमाली, उस पथ पर देना तुम फेंक—-

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार! भेजा गया न्यायिक हिरासत मे।

rktvnews

भोजपुर:युवाओं के बिना राष्ट्र नव निर्माण की परिकल्पना असंभव : राजेश्वर पासवान

rktvnews

भोजपुर : हवलदार अशोक प्रसाद को बिहार घाट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर! नम आँखों से दी गई अंतिम विदाई।

rktvnews

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के सचिव ने केरल के अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन और वक्फ विकास की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment