RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा नगर निगम बना नरक निगम : क्यामुद्दीन अंसारी

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)15 जुलाई ।भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य व आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी ने एक बयान जारी कर कहा है कि मौसम की पहली फुहार में ही आरा नगर निगम नरक निगम के रूप में दिखने लगा है।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि पुरा आरा शहर में जल जमाव, किचड़,तलाब में तब्दील हो गया है आरा शहर का सबसे खूबसूरत इलाका बाबु बाजार हो या वार्ड 42 अनाईठ मिल्की मुहल्ला हो या वलीगंज रामगढिय़ा खेताड़ी मुहल्ला चारो तरफ जल, किचड़ और जल जमाव है।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आरा नगर के मेयर, डिप्टी मेयर हो या आयुक्त किसी को आरा शहर की गंदगी, बजबजाती नालियों,जल जमाव,सेशहर को मुक्त कराने की चिंता नहीं है ये आरा नगर निगम को सिर्फ लुटने में जुटे हैं।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आरा शहर की नारकीय हालात का पुरी तरह जिम्मेवार व जवाब देह भाजपा के आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह है।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि कल तक अनाईठ मिल्की के जल जमाव की समस्या को हल नहीं किया गया तो आरा में भाकपा माले आंदोलन तेज कर देगा।

Related posts

भोजपुर : डीएम ने प्री-एडॉप्शन फोस्टर केयर अंतर्गत बच्ची को दत्तक अभिभावकों को सौंपा।

rktvnews

दरभंगा:डब्लू.आई.टी.आई. में स्टॉक ट्रेडिंग सेमिनार का किया गया आयोजन।

rktvnews

गढ़वा:विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के सफल संचालन हेतु व्यापक अभियान प्रारंभ।

rktvnews

बिहार में जहरीली शराब से 1 अप्रैल 16 के बाद हुई मौतों में मिलेगा आश्रितों को 4 लाख का अनुग्रह अनुदान। जानें क्या है? प्रावधान।

rktvnews

पश्चिम चंपारण:बगहा में प्लास्टिक बैग के खिलाफ सख्त कार्रवाई, दुकानों पर हुई छापेमारी।

rktvnews

बिहार:जन सुराज महिला संवाद में पूरे बिहार से आई हजारों महिलाओं के बीच PK का बड़ा ऐलान।

rktvnews

Leave a Comment