
RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)19 अप्रैल।झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक के बासुकीनाथ धाम आगमन पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा, पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही बाबा बासुकीनाथ का प्रतीक चिन्ह (मोमेंटो) भेंट किया गया।
