RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज आन्ध्र प्रदेश में किसानों एवं स्वयं सहायता समूह की दीदियों से संवाद किया।

प्राकृतिक खेती में लागत बहुत कम और मुनाफा बहुत ज्यादा: शिवराज सिंह चौहान

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का संकल्प, डेढ़ करोड़ से ज्यादा दीदियां लखपति बन चुकी हैं: शिवराज सिंह चौहान

दीदियां उद्यमी कैसे बने, छोटे-छोटे उद्योग कैसे शुरू करें इस पर भी हम तेजी से काम करेंगे : केंद्रीय कृषि मंत्री

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 10 जुलाई।केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज आन्ध्र प्रदेश में किसानों एवं स्वयं सहायता समूह की दीदियों से संवाद किया। उन्होंने किसानों से कहा कि मैं जहां भी जाता हूं वहां किसानों के खेतों में जरूर जाता हूं। खेतों में जाये बिना कोई भी खेती को नहीं समझ सकता। मैंने आज प्राकृतिक खेती को देखा। उसमें लागत बहुत कम और मुनाफा बहुत ज्यादा है। श्री चौहान ने कहा कि भारत के किसानों को पीछे नहीं रहने देना है। हमारे पास कम जोत है लेकिन इसके बावजूद भी आधुनिक तकनीक अपनाकर खेती को फायदे का धंधा बनाना है क्योंकि खेती के बिना ना ही भारत का और ना ही आन्ध्र प्रदेश का काम चल सकता। कृषि मंत्री के रूप में किसानों की सेवा मेरे लिए भगवान की पूजा है।
केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने स्वयं सहायता समूह की दीदियों से कहा कि आप अबला नहीं सही अर्थों में सबला हैं। मैंने आपके बनाये उत्पाद यहां देखें। मुझे बहुत खुशी हुई। उन्होंने दीदियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि गरीब नहीं रहना है और ना ही हाथ फैलाना है। आप भी सम्मान के साथ अपना जीवन जीयेंगी। उन्होंने कहा कि मैंने मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री रहते हुए महिलाओं के लिए कई तरह की योजनाएं बनाईं, लाडली बहना योजना जिससे लाखों बहनों को लाभ मिला।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का संकल्प है, जिस लक्ष्य की ओर हम तेजी से बढ़ रहे हैं, अब-तक डेढ़ करोड़ से ज्यादा दीदियां लखपति बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि 3 करोड़ लखपति दीदी बनायेंगे, अब कोई बहन ग़रीब नहीं रहेगी। हर एक को स्वयं सहायता समूह से जोड़ेंगे। उन्हें काम की ट्रेनिंग देंगे, बैंक लिंकेज़ करेंगे, उनके उत्पाद की मार्केटिंग व ब्रांडिंग करेंगे, उन्हें लखपति दीदी बनायेंगे। अब तो बहनों को लखपति नहीं करोड़पति बनाना है। दीदियां उद्यमी कैसे बने, छोटे-छोटे उद्योग कैसे शुरू करें, इस पर भी हम तेजी से काम करेंगे। उन्होंने अंत में कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि बहनें यह भी करके दिखायेंगी और छोटे से बड़ा उद्योग भी चलाना शुरू करेंगी। हम देश, आन्ध्र प्रदेश और ज़िले में विकास की नई लकीर खीचेंगे।

Related posts

राजस्थान:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आईसीजेएस की राज्य स्तरीय समिति की बैठक।

rktvnews

जिला योग छँटाई

rktvnews

पंचायत सरकार भवन का निर्माण शीघ्र हो :भाई दिनेश

rktvnews

भोजपुर: एसपी प्रमोद कुमार यादव ने थाने का किया निरीक्षण।

rktvnews

गोपालगंज:अगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

सारण:सोनपुर मेला-2023 के सफलतापूर्ण आयोजन हेतु गठित विभिन्न कोषांग के वरीय पदाधिकारी को जिलाधिकारी ने दिया महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment