RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:नोडल अधिकारी ने प्रदेश के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद मुख्यालय पर प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की।

जनपद में 25, 26 और 27 मार्च को आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम।

कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए नोडल अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/बागपत (उत्तर प्रदेश)22 मार्च।प्रमुख सचिव आयुष एवं खाद्य सुरक्षा विभाग शासन द्वारा नामित जनपद नोडल अधिकारी रंजन कुमार जी द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद मुख्यालय पर 25 ,26 व27 मार्च 2025 को “यूपी -भारत का ग्रोथ इंजन” राज्य व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक कर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनपद में 25, 26 और 27 मार्च को लोक मंच पर विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, जिसके अन्तर्गत विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी, स्टॉल, फूड कोर्ट, रोजगार मेला, आरोग्य मेला, ऋण वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम अन्तर्गत सरकार द्वारा किये गये कार्यो व चलायीं जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर रहेगा। नोडल अधिकारी ने सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया कि प्रदर्शनी में जनपद की विगत 8 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याण की योजनाओं, स्थापित व निर्माणाधीन परियोजनाओं, नई औद्योगिक इकाईयों आदि के अच्छे फोटोग्राफ्स, मॉडल सफलता की कहानी मेरी जुवानी मेरी कहानी आदि को प्रदर्शित किया जाये। उन्होंने कहा कि स्टाल पर सम्बन्धित विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी की पुस्तिका, पम्पलेट आदि रखा जाये, जिन योजनाओं के आवेदन प्राप्त करने की कार्यवाही गतिमान हैं, उनके बारे में लोगों को जानकारी दी जाये और पात्र लाभार्थियों के वहीं पर फार्म भराने की व्यवस्था भी करायी जाये उनके आवेदन ऑनलाइन कर उन्हें रजिस्ट्रेशन भी उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय कार्यक्रम को अन्नदाता किसान की समृद्धि, महिला सशक्तिकरण, अवसंरचना विकास, युवा एवं रोजगार, हस्तशिल्प एवं ओडीओपी, सुरक्षित उद्यमी-समृद्ध व्यापार तथा अन्त्योदय से सर्वोदय आदि थीम पर आयोजित किया जाये। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम अन्तर्गत लाभार्थियों को टूल किट, ऋण वितरण, चेक आदि का वितरण भी जनप्रतिनिधियों द्वारा कराया जाये। उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित विभाग आवश्यक तैयारी शीघ्र पूरी कर ले और शासन के निर्देशानुसार तीन दिवसीय कार्यक्रम का सफल आयोजन सम्पन्न करायें।
इस अवसर बैठक में जिलाधिकारी अस्मिता लाल मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ,अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुभाष सिंह, डिप्टी कलेक्टर भावना सिंह, अधिशासी अधिकारी के के भड़ाना सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे ।

Related posts

भोजपुर:संतोष बने प्राइवेट स्कूल्स एसोशिएसन बड़हरा के प्रखंड अध्यक्ष।

rktvnews

मध्यप्रदेश:महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिये करें समुचित प्रबन्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

मोदी सरकार में दलित, अति पिछड़ों,अल्पसंख्यकों पर पुलिस जुल्म का बदला वोट से लिया जाएगा:मीना तिवारी

rktvnews

व्यवसायी संघ भोजपुर के जिला अध्यक्ष विष्णु गोयनका के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई!

rktvnews

TIS ने प्रमाणित भूकंप-रोधी टेक्नोलॉजियों के साथ भारत को अपना अगला बाज़ार चुना।

rktvnews

बाबा गणिनाथ जी गोविंद जी महाराज का पूजनोत्सव आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment