RK TV News
खबरें
Breaking News

MoHUA के स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के अंतर्गत नवाचार और सशक्तिकरण की दिशा में कदम।

बिहार की राजधानी पटना में पटना नगर निगम (PMC) द्वारा ‘पिंक मैटीरियल रिकवरी फैसिलिटी ‘ और मोबाइल पिंक टॉयलेट्स का निर्माण।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)04 जुलाई।भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन-शहरी (SBM-Urban) के तहत, शहरी भारत को स्वच्छ, सुंदर और सतत विकासशील बनाने की दिशा में कई नवाचार हो रहे हैं। इसी क्रम में, बिहार की राजधानी पटना में पटना नगर निगम (PMC) द्वारा एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल की गई है जो है ‘पिंक मैटीरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF)’ और मोबाइल पिंक टॉयलेट्स का निर्माण। इन पहलों का उद्देश्य केवल कचरा प्रबंधन ही नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, और सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा देना भी है। पटना ने पुरानी परंपराओं को तोड़ते हुए स्वच्छता और समावेशिता की नई मिसाल कायम की है।
पटना शहर में स्थापित ‘पिंक MRF’ (Material Recovery Facility) अपने आप में एक अनूठा मॉडल है, जिसे Mitigation Action Facility के सहयोग से Circular Waste Solutions Project के अंतर्गत तैयार किया गया है। इस फैसिलिटी का संचालन पूरी तरह से महिलाओं द्वारा किया जा रहा है, जिसमें एक महिला सुपरवाइज़र के नेतृत्व में कुल 5 कर्मचारी कार्यरत हैं (4 महिलाएं, 1 पुरुष)। इस MRF की प्रसंस्करण क्षमता 2 टन प्रतिदिन है।
पटना नगर निगम ने हाल ही में मैटीरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF) में आम जनता के लिए ‘कैश फॉर वेस्ट’ योजना शुरू की “Waste to Wealth” की थीम पर काम करते हुए, इस योजना के अंतर्गत आम लोगों को उनके सूखे कचरे के लिए निर्धारित मूल्य सूची के अनुसार भुगतान किया जा रहा है। यह अत्याधुनिक फैसिलिटी प्रतिदिन 2 टन सूखे कचरे और 1.5 टन गीले कचरे को संसाधित करने की क्षमता रखती है।
इस परियोजना में भागीदार पटना नगर निगम (PMC) को प्रोजेक्ट टीम द्वारा वेस्ट मैनेजमेंट क्षेत्र में महिलाओं को काम करने का अवसर देने के लिए और पिंक MRF स्थापित करने हेतु संपर्क किया गया, PMC ने इस विचार को पूर्ण समर्थन दिया और मात्र 3 महीनों में यह सुविधा स्थापित हो गई। इस पहल को स्थानीय स्तर पर काफी मान्यता मिल रही है। इस सुविधा के रंग और डिज़ाइन ने स्थानीय लोगों और नागरिकों का ध्यान आकर्षित किया, जिससे बड़े पैमाने पर जागरूकता फैली। इसके अलावा, यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों (जो इस परियोजना को प्रायोजित कर रहे थे) ने पिंक MRF का दौरा कर इस पहल की सराहना की तथा इसे देश भर में दोहराने और विस्तार देने के लिए प्रोत्साहन भी दिया।
पटना नगर निगम ने एक और क्रांतिकारी कदम उठाते हुए पुराने और अनुपयोगी हो चुके वाहनों को ‘3R मॉडल’ (Reduce, Reuse, Recycle) के तहत नया जीवन दिया है। एक पुरानी स्क्रैप बस को नवीनीकरण कर ‘मोबाइल पिंक टॉयलेट’ में बदल दिया, जो न केवल स्वच्छता सुविधा प्रदान करता है, बल्कि संसाधनों के पुनः उपयोग और पर्यावरणीय स्थिरता की दिशा में उदाहरण बन चुका है।
पिंक MRF और मोबाइल पिंक टॉयलेट्स, सिर्फ कचरा प्रबंधन के समाधान नहीं हैं, बल्कि यह पहल सामाजिक न्याय, पर्यावरणीय जागरूकता और आर्थिक अवसर की मिसाल बन चुकी है। यह कदम स्वच्छ भारत मिशन-शहरी की भावना को और मजबूत करता है, जहां स्वच्छता केवल जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग को जोड़ने वाला एक आंदोलन बन चुका है। पटना की यह “पिंक क्रांति”, राज्यों के लिए प्रेरणा है।

Related posts

भोजपुर:युवा जदयू पूर्व नेता से संपर्क व संगठन विस्तार को ले बैठक।

rktvnews

गैर-सरकारी वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए अवकाश नकदीकरण पर टैक्स छूट की बढ़ी हुई सीमा अधिसूचित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने चीता नामकरण प्रतियोगिता के विजेताओं को बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर:जिले में बिजली कटौती,फर्जी बिजली बिल सहित जबरन स्मार्ट मीटर लगाने के खिलाफ इंकलाबी नौजवान सभा ने विद्युत कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन।

rktvnews

गढ़वा:विशेष गहन पुनरीक्षण, 2026 हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न।

rktvnews

बहेड़ी के ठाठोपुर में किया गया जन-संवाद।

rktvnews

Leave a Comment