RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा की अध्यक्षता में सोमवारीय विभागीय समन्वय सह समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।

मधेपुरा/ बिहार 17 जुलाई।जिलाधिकारी, मधेपुरा विजय प्रकाश मीणा की अध्यक्षता में सोमवारीय विभागीय समन्वय सह समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में विधि शाखा से संबंधित 05 एम जेसी के मामलों में अविलंब शपथ पत्र दायर करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। साथ ही एसओएफ तैयार करने हेतु स्थानीय अधिवक्ताओं का एक पैनल बनाने का निर्देश दिया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि विगत 13 जुलाई को विद्यालयों के स्पेशल निरीक्षण के मामले में अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्रवाई हेतु संबंधित नियोजन इकाई को लिखा गया है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि इसका नियमित फॉलोअप किया जाए। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया की जिले के 181 विद्यालयों के वर्ग कक्ष की मरम्मति 15वें वित्त की राशि से कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही 692 नल जल विहीन विद्यालयों में से 359 जगहों पर नल जल का कनेक्शन दे दिया गया है। शेष बचे विद्यालयों को नल जल से आच्छादित करने हेतु पीएचईडी को आवश्यक निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि अभी परिवार नियोजन पखवारा चलाया जा रहा है, जिलाधिकारी द्वारा इस संबंध में निर्देश दिया गया के इस कार्य में तेजी लाया जाए। संस्थागत प्रसव को बढ़ाने के उद्देश्य एक कार्य योजना बनाया जाए, जिसके तहत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों एवं सुदूर क्षेत्रों के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी संस्थागत प्रसव की सुविधा दी जा सके। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन की मरम्मति ,उसकी बुनियादी सुविधा हेतु सूची बनाई जाए, ताकि कार्य योजना के तहत अविलंब कार्रवाई की जा सके। आयुष्मान कार्ड योजना अंतर्गत बताया गया कि जिले में 2.44 लाख परिवारों में 2.30 लाख कार्ड बनाया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि इन कार्ड का वितरण कैंप लगाकर किया जाए तथा उप विकास आयुक्त इसका पर्यवेक्षण करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि सिंघेश्वर में बाजार समिति को विकसित किया जाना है, इसके लिए जल्द ही डीपीआर बनाने हेतु संबंधित अंचलाधिकारी को सीमांकन कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में मिशन “MAARG” अंतर्गत सभी प्रखंड से पंचायत की पहुंच पथ सभी चिकित्सालय एवं विद्यालयों की पहुंच पथ जिला मुख्यालय से प्रखंड मुख्यालय कि पहुंच पथ की मरमति एवं नए रोड की सर्वे एवं डीपीआर हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि पुराने बस स्टैंड को शिफ्ट करने हेतु बस ,ओटो ,भैडिग एसोसिएशन के साथ बैठक की जा रही है तथा अभिलंब इसको शिफ्ट कराने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शहर में जल निकासी हेतु नाला उराही एवं नाले को इंटरकनेक्ट करने की कार्रवाई भी की जा रही है। बैठक में बताया गया कि मनरेगा की अभिसरण से जिले में 73 जगहों पर आंगनवाड़ी चयन का निर्माण किया जाना है जिसमें 12 जगहों पर कार्य प्रारंभ हो गई है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया गया कि शेष जगहों पर यथाशीघ्र कार्य प्रारंभ कराया जाए।

Related posts

माँ कालरात्रि: असुरों की काल हैं देवी महाकाल रात्रि।

rktvnews

हरियाणा: नारनौल:सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन।

rktvnews

बसंत स्नान के बाद प्रयागराज महाकुंभ 2025 में फिर आयोजित होगा संस्कृति का महापर्व।

rktvnews

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज महाराष्ट्र के नंदुरबार में किसान ज्ञान संवर्धन केन्द्र और महिला प्रौद्योगिकी पार्क का उद्धाटन किया।

rktvnews

आठ दिन के नवजात शिशु को पोलियो खुराक पिलाकर सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 प्रथम चक्र की हुई शुरुआत!तीन माह के गर्भवती माता को सी.एस. द्वारा दिया गया टीकाकरण कार्ड।

rktvnews

हर घर तिरंगा अभियान:अटेली व कनीना के विधायक सीताराम यादव के नेतृत्व में निकाली तिरंगा यात्रा।

rktvnews

Leave a Comment