RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

एयर मार्शल एस शिवकुमार वीएसएम ने एयर ऑफिसर-इन-चार्ज-प्रशासन का पदभार ग्रहण किया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 01 जुलाई।एयर मार्शल एस शिवकुमार वीएसएम ने 01 जुलाई 2025 को वायु सेना मुख्यालय, नई दिल्ली में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज प्रशासन (एओए) का पदभार ग्रहण कर लिया है।
एयर मार्शल एस शिवकुमार को जून 1990 में भारतीय वायु सेना की प्रशासन शाखा में नियुक्त किया गया था। उन्होंने पांडिचेरी विश्वविद्यालय से मानव संसाधन प्रबंधन में एमबीए और उस्मानिया विश्वविद्यालय से रक्षा और सामरिक अध्ययन में एम.फिल. की उपाधि प्राप्त की है।
उन्होंने 35 वर्षों से अधिक की अवधि में कई महत्वपूर्ण कमान और स्टाफ संबंधी नियुक्तियों पर कार्य किया है। उनमें एक अग्रिम वायुसैनिक अड्डे के वरिष्ठ वायु यातायात नियंत्रण अधिकारी, कांगो में संयुक्त राष्ट्र मिशन में भारतीय वायुसेना का प्रतिनिधित्व, वायु सेना परीक्षक, एक प्रमुख फ्लाइंग स्टेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, दो ऑपरेशनल कमांड में कमांड वर्क्स ऑफिसर और कमांड पर्सनल स्टाफ ऑफिसर, एक उपकरण डिपो के एयर ऑफिसर कमांडिंग, वायु सेना मुख्यालय में सहायक वायु सेना प्रमुख (वायु सेना वर्क्स) और एक ऑपरेशनल कमांड के वरिष्ठ प्रभारी अधिकारी-प्रशासन के पद शामिल हैं। एयर मार्शल एस शिवकुमार वर्तमान पद संभालने से पहले वायु सेना मुख्यालय में महानिदेशक (प्रशासन) के रूप में कार्यरत थे। उन्हें एयर ऑफिसर विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किया जा चुका है।

Related posts

पूर्व मंत्री रामधनी सिंह के निधन पर जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी ने शोक व्यक्त किया।

rktvnews

जी20 थिंक क्विज प्रतियोगिता के राष्ट्रीय सेमीफाइनल का समापन, आठ विजेता टीमों ने अंतिम दौर के लिए क्वालीफाई किया।

rktvnews

राहु केतु’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर देखिए 19 अप्रैल, रात 8 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर

rktvnews

मुजफ्फरपुर: डीएम ने किया एमएसएमई-विकास एवं सुविधा कार्यालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय “प्रदर्शनी-सह-व्यापार मेला” का शुभारंभ।

rktvnews

भूपेश सरकार ने एमसीबी को दिया हक: गुलाब कमरो

rktvnews

भोपाल:भागवत कथा श्रवण से मिटते हैं दुःख-दर्द, संसार का होता है कल्याण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment