RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:अंतर विद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता कैथोलिक मिशन उच्च विद्यालय में आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 जून।भोजपुर जिला बास्केटबॉल संघ के तत्वावधान में अंतर विद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता स्थानीय कैथोलिक मिशन उच्च विद्यालय में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन कैथोलिक मिशन स्कूल के फादर सिल्वेस्टर एस.जे.प्रधानाध्यापक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में यादव विद्यापीठ, कैथोलिक मिशन स्कूल, जीन पॉल ,जीन पॉल सीनियर, केंद्रीय विद्यालय, जीडी गोयंका ,आरटीएस स्कूल ,माउंट लिटर, एस बी विद्यालय एवं बालिका वर्ग में माउंट लिटर केंद्रीय विद्यालय जिन फल सब सब स्कूल कैथोलिक मिशन विद्यालयों ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग में पहला मैच यादव विद्यापीठ और कैथोलिक मिशन स्कूल के पीछे चला गया जिसमें यादव स्कूल ने कैथोलिक मिशन को 19/7 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं बालिका वर्ग में पहला मैच एस बी एस बी स्कूल बनाम जी डी गोयनका के बीच खेला गया जिसमें एस बी एस बी स्कूल ने जीडी गोयंका को 15/04 से पराजित किया। वही दूसरा मैच माउंट लिट्ररा बनाम केंद्रीय विद्यालय के बीच खेला गया जिसमें माउंट लिटरा ने केंद्रीय विद्यालय को 21 /3 से पराजित किया। सभी मैच के निर्णायक पुष्कर कुमार सिंह रितेश कुमार अंकिता कुमारी अंकित कुमार सनी राज नेहा कुमारी थे। इस मौके पर रजनीश कुमार पांडे सर्वजीत कुमार संयुक्त सचिव बास्केटबॉल अक्षय कुमार अंजली पांडे उपस्थित थे।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने मुसाबनी में डोकरा आर्ट कारीगरों से किया संवाद, बाजार से जोड़ने, तकनीकी एवं अन्य आवश्यक सहयोग हेतु किया आश्वस्त।

rktvnews

ये क्या कर दिया कांग्रेसियों ने……

rktvnews

मध्यप्रदेश:तीसरे चरण के अंतिम दिन 61 अभ्यर्थियों ने भरे नाम निर्देशन पत्र।

rktvnews

हम सिकल सेल रोग से निपटने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं : प्रधानमंत्री

rktvnews

गिरीडीह:विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण संबंधी कार्यों की प्रगति को लेकर उप निर्वाचन पदाधिकारी, रंथू महतों ने बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की, मैपिंग कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने का निदेश।

rktvnews

भोजपुर : करनामेपुर मे 96 पीस 8 पीएम अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार! भेजे गये जेल।

rktvnews

Leave a Comment