RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:शिक्षक व शिक्षिका का एक साथ सम्मान के साथ किया गया विदाई।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 जून।प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी भोजपुर के प्रेक्षागृह में विदाई सह सम्मान समारोह तीन सम्मानित शिक्षक व शिक्षिका का एक साथ सम्मान के साथ बिदाई किया गया। विज्ञान शिक्षिका संगीता पिछले 10 वर्षों से विद्यालय में विज्ञान शिक्षिका के रूप में सेवारत हैं।इसके साथ दो शिक्षक खेल शिक्षक मो. परवेज आलम, जयगोपाल सिंह राजनीति विज्ञान शिक्षक के रूप में अपने अल्प समय में ही विद्यालय में शैक्षणिक माहौल बनाने में कामयाब रहे।
इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय राय ने संबोधित करते हुए कहा कि आज विद्यालय अपने शिक्षक को विदाई करते हुए गम में है। हमसभी ने मिलकर विद्यालय को विद्या मंदिर की तरह सृजित किया है।कला शिक्षक रौशन राय ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय इस विदाई को अपूर्णीय क्षति मान रहा है।सामाजिक विज्ञान शिक्षिका अर्चना कुमारी व प्रतिमा कुमारी इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा अपने सबसे करीबी शिक्षिका संगीता जी का विदाई सहन आसान नहीं है।शिक्षिका अर्पिता यादव, रिंकल कुमारी, पिंकी कुमारी, रविनंदनी, रिंकी कुमारी, प्रिती कुमारी ने बारी -बारी से अपने संबोधन में विदाई को मौलिक एहसास से जोड़ दिया।तीनों शिक्षकों को बारी -बारी से अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री प्रीति कुमारी ने किया,। अंत में धन्यवाद ज्ञापन अर्चना कुमारी ने दिया।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:दुर्गा पूजा के मद्देनज़र उपायुक्त ने नदी घाट और रावण दहन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व विधि व्यवस्था की समीक्षा की, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

हनुमानगढ़:पर्यवेक्षकों ने किया स्ट्राॅन्ग रूम का निरीक्षण,जिला निर्वाचन अधिकारी हनुमानगढ़ ने दी जानकारी।

rktvnews

भोजपुर: पीरो प्रखंड पहुंचे डीएम और डीडीसी,किया निरीक्षण।

rktvnews

वैश्विक ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक पल- जी20 समारोह में वैश्विक जैवईंधन गठबंधन की घोषणा।

rktvnews

भोजपुर:खाने के विवाद में दोस्त ने मारी गोली

rktvnews

बीना की धरा पर 14 सितंबर को रचेगा नया इतिहास:शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

Leave a Comment