RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

पेट्रोल पंप मालिक से लूट। पुलिस और लुटेरों के बीच हुई फायरिंग में एक अपराधी सहित आरक्षी को लगी गोली।

आर्य समाज मंदिर स्थित एस बी आई की शाखा

RKTV NEWS/ अनिल सिंह,11 मई।पेट्रोल पंप के मालिक से हुई लूट।प्राप्त जानकारी के अनुसार आज आरा नगर थाना अंतर्गत नाला मोड़ आर्य समाज मंदिर के सामने स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में नवादा थाना क्षेत्र कतिरा स्तिथ विनायक फ्यूल स्टेशन नामक पेट्रोल पंप के मालिक सुशांत जैन जो बैंक की शाखा में रुपए जमा कराने जा रहे थे से बैंक के समीप ही अपराधियों ने पैसे से भरे बैग को लूट लिया और भागने लगे।प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा अपराधी जो की तीन की संख्या में बाइक से थे और लूट की घटना को अंजाम देने के बाद दहशत फैलाने के लिए उनके द्वारा फायरिंग भी की गई।पीड़ित पेट्रोल पंप संचालक द्वारा शोरगुल मचाने के पश्चात जानकारी मिलने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपराधियों का पीछा किया पीछा करने के क्रम में बिंदटोली गांगी बांध सुईस गेट के पास

बिंदटोली गांगी बांध (सुईस गेट) जहां पुलिस और अपराधियो में हुई मुठभेड़

अपराधियों द्वारा पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी गई जिसमे एक आरक्षी अर्जुन कुमार को गोली भी लग गई जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी अपराधियों पर गोली चलाई और गोली लगने के बाद जख्मी अपराधी को गिरफ्तार किया गया जिससे लूटे गए 5 लाख रुपयों की बरामदगी कर ली गई है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगो ने बताया की लुटेरों के दोनो हाथों में पिस्तौल थी जिससे वो फायरिंग कर रहे थे।गोलीबारी में जख्मी आरक्षी और अपराधी का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

Related posts

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार संग्रहालय बिएनाले–2025 के प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन केवल एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि निरंतर तप, त्याग और राष्ट्रसेवा का सशक्त उदाहरण है: नितिन नवीन

rktvnews

मध्यप्रदेश:समाज के बंधुत्व और उत्थान के लिए बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर के कार्य भूतो न भविष्यति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 28 नवंबर 25

rktvnews

जिला स्तरीय तकनीकी समिति की समीक्षात्मक बैठक संपन्न!आवंटित सभी कार्यों को ससमय करें पूर्ण:डीआरडीए निदेशक

rktvnews

पटना:नीतीश कुमार का इस्तीफा जनता के साथ धोखा, भाजपा के सम्पूर्ण कब्जे का रास्ता साफ: कुणाल

rktvnews

Leave a Comment