RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर ‘ कृत्रिम मेधा के युग में मीडिया’ विषय पर आयोजित चर्चा कार्यक्रम का किया गया आयोजन!उपायुक्त ने इलेक्ट्रोनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकारों को किया सम्मानित।

चतरा/झारखण्ड 16 नवंबर।राष्ट्रीय प्रेस दिवस 16 नवंबर के अवसर पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ,चतरा के द्वारा आज जिला समाहरणालय के सभा कक्ष में कृत्रिम मेधा(आर्टिफीसियल इंटेलीजेन्स) विषय पर चर्चा का आयोजन किया गया।
कृत्रिम मेधा के युग में मीडिया’ विषय पर आयोजित चर्चा कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उपायुक्त सहित पत्रकारों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिले के उपायुक्त अबु इमरान ने वर्तमान दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते दखल और मीडिया में कृत्रिम मेधा के प्रभाव पर भी अपनी बातें रखी।
उन्होंने कहा की आज के समय में कृत्रिम मेधा मीडिया के अलावा जनसंचार के सभी क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है।उन्होंने इसके सकारात्मक एवं नकारात्मक पक्षों के बारे में बताया। साथ ही कहा कि तकनीकी के इस बढ़ते युग मे स्वच्छ एवं बिना बाहरी तत्वों के प्रभाव में आये कार्य करने की आवश्यकता है।उन्होंने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के बीच प्रतिस्पर्धा पर भी प्रकाश डाला। अबु इमरान ने जिले के पत्रकारों से कहा कि आपकी सुरक्षा के प्रति भी जिला प्रशासन संवेदनशील है। आपकी किसी भी शिकायत पर प्रशासन त्वरित संज्ञान लेता है।
चर्चा सत्र को संबोधित करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा अविनाश कुमार ने प्रेस काउंसिल एक्ट 1968 के प्रावधानों पर चर्चा किया उन्होंने कहा की मीडिया में तकनीक का दखल बढ़ा है।
डीएसपी मुख्यालय केदार राम ने पत्रकारिता के क्षेत्र में कृत्रिम मेधा के बढ़ते प्रभाव पर अपना विचार रखा।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने कृत्रिम मेधा को समझाने के लिए समय समय मीडिया में चर्चित घटनाओं पर अपनी बात रखी। डीआरडीए के निदेशक ने भी चर्चा में हिस्सा लेते हुए इस पर अपना पक्ष रखा।
कार्यक्रम के दौरान जिले से उपस्थित सभी पत्रकारों उपहार के तौर पर कलम,डायरी और शॉल देकर उपायुक्त के द्वारा सम्मानित भी किया गया।
उक्त कार्यक्रम में उक्त के अलावे जिला परिवहन पदाधिकारी इंद्र कुमार जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाईक उपस्थित थे।

Related posts

बागपत:उत्तर प्रदेश विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति, वर्ष 2024-25 की प्रथम उप समिति ने आश्वासनों की समीक्षा की।

rktvnews

केवल राजनीति पर क्यों उठे सवाल… ??

rktvnews

दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोपाल:रोशनी के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा पॉवर हाउस सारनी।

rktvnews

पटना:हिन्दी के लिए अस्थि गलाने वाले साहित्य-ऋषि थे आचार्य शिवपूजन सहाय : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

स्वास्थ्य विभाग के टास्क फोर्स की हुई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment