RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: बीएसडीएवी द्वारा गरीब व जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़ों सहित अन्य वस्त्रों का किया गया वितरण।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)13 जनवरी। कड़ाके की ठंढ को देखते हुए स्थानीय बी एस डीएवी पब्लिक स्कूल परिवार की ओर से प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी गरीब-जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल, चादर, स्वेटर, पैंट-सर्ट तथा अन्य गर्म कपड़े वितरित किये गये। बताया गया कि इस राहत सामग्री के लिए बच्चों, अभिभावकों तथा शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों की ओर से भरपूर सहयोग मिला।
विदित हो कि डीएवी परिवार न सिर्फ शिक्षा, खेलकूद तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन में अपनी अग्रणी भूमिका अदा करते रहा है बल्कि समाज कल्याण तथा आपदा राहत के कार्यक्रमों में भी निरंतर बढ़-चढ़कर भूमिका अदा करते रहा है। इसी क्रम में आज जिले के मोहनपुर करजा, सरैया तथा कई अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में यह कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम के लिए निकले शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों के दल को प्रधानाचार्या नीशू जायसवाल ने वैदिक ध्वज दिखाकर विदा किया। वरिष्ठ शिक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में इस दल में शिक्षक उमेश राय , अभिषेक कुमार, सचिन पाठक,संजय श्रीवास्तव, सुबोध पाण्डेय तथा विष्णुशंकर ओझा के अलावे वरिष्ठ लिपिक विजेन्द्र कुमार सिन्हा तथा कार्यालय कर्मी सत्येन्द्र सिंह ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह कार्यक्रम आनेवाले दिनों में शहर के विभिन्न क्षेत्रों तथा अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलाने की योजना है।

Related posts

बागपत:विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ भव्य वृक्षारोपण।

rktvnews

गढ़वा:“रोज़गार आपके द्वार” – युवाओं के लिए सुनहरा अवसर।

rktvnews

झारखंड:दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में मनाई गई खुशियां

rktvnews

राष्ट्रपति 21 से 24 अक्टूबर तक केरल के दौरे पर रहेंगी।

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज में जिंगल प्रतियोगिता,नाटक आयोजित,डमी ईवीएम वोटिंग की छात्राओं को दी गई ट्रेनिंग।

rktvnews

भोजपुर:” दिशा “ने मजदूर दिवस पर किया कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment