RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:प्रत्येक पात्र हितग्राही को संकल्प से समाधान अभियान का मिले लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में संचालित संकल्प से समाधान अभियान के संबंध में ली बैठक।

भोपाल/ मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद)14 जनवरी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि संकल्प से समाधान अभियान जनसामान्य को कल्याणकारी हितग्राही मूलक योजनाओं का सुगमता से लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आरंभ किया गया है। अभियान के अंतर्गत समय-सीमा में पारदर्शी तरीके से गतिविधियां सुनिश्चित की जाएं। किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को बरदार्शत नहीं किया जाएगा, दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह निर्देश मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में संकल्प से समाधान अभियान की बुधवार को समीक्षा के लिए आयोजित संभागायुक्तों की बैठक में दिए। मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई सहित संभागायुक्त बैठक में उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अभियान के अंतर्गत योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दिया जाए। हमारा प्रयास है कि सभी हितग्राहियों को योजनाओं की आवश्यक जानकारी हो। संभागीय अधिकारी जिला, विकासखण्ड और ग्राम स्तर तक भ्रमण कर अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण, स्वच्छता तथा शिक्षा के लिए प्रेरित करने पर केंद्रित गतिविधियां भी संचालित की जाएं। संकल्प से समाधान अभियान के क्रियान्वयन में सामाजिक और स्वयं सेवी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाए।

Related posts

बलिया:प्रख्यात भोजपुरी साहित्यकार मनोज भावुक को मिला पाती अक्षर सम्मान।

rktvnews

विटामिन डी की कमी बन सकती फैमिली प्लानिंग में रुकावट :डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

दोहा-छंद’ पर सिद्धि प्राप्त करने में सफल हुई हैं मधु रानी लाल!साहित्य सम्मेलन में पुस्तक ‘अंतस की आवाज़’ का हुआ लोकार्पण, आयोजित हुई कवि-गोष्ठी।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह मैदान में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास आयोजित।

rktvnews

खुशियों की दास्तां – फसल बदली तो संजीव की जिंदगी भी बदल गई!

rktvnews

प्रधानमंत्री ने करमा पूजा के अवसर पर सबको शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment