RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:प्रस्तावित नव जेल निर्माण व प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज हेतु उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण।

भूमि उपयुक्तता, भू-प्रवेश व अन्य आवश्यकताओं की ली गई जानकारी।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)21 जून।चतरा जिले में प्रस्तावित नव कारा (जेल) एवं मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर उपायुक्त कीर्तिश्री ने आज सदर प्रखंड अंतर्गत चंगेर एवं पावो गांव स्थित चिन्हित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भूमि की स्थिति, भौगोलिक उपयुक्तता, अभिगम मार्ग, आसपास की आबादी, सरकारी मद की उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अंचलाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए यथा चिन्हित भूमि के स्वामित्व, अतिक्रमण रहित स्थिति एवं रकबा की पुष्टि शीघ्र की जाए। तकनीकी मानकों के अनुरूप स्थल की उपयुक्तता का आकलन किया जाए। प्रस्तावित स्थल तक सुलभ मार्ग, जल निकासी एवं विद्युत आपूर्ति की संभावनाओं की रिपोर्ट तैयार की जाए। यदि भूमि उपयुक्त पाई जाती है, तो प्रस्ताव संबंधित विभाग को अग्रसारित किया जाएगा।
उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि “जेल जैसी संरचनाओं का निर्माण सुरक्षा, अधोसंरचना एवं प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार किया जाना अति महत्वपूर्ण है। निरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रस्तावित स्थल दीर्घकालिक उपयोग के लिए उपयुक्त हो।”
उल्लेखनीय है कि वर्तमान जेल परिसर की सीमा एवं संरचना सीमित हो जाने के कारण नव जेल की आवश्यकता को देखते हुए सरकार गंभीर है, जिसे लेकर प्रशासन गंभीरता से कार्रवाई कर रहा है।

Related posts

भोजपुर:SDRF टीम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र से वृद्ध को उनके परिवार सहित सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

rktvnews

पटना:सुनकर लिखने की सुंदर कला है ‘श्रुतलेख’, होती है ध्यान और मेधा की परख : किरण सिंह

rktvnews

एक देश एक पोर्टल।

rktvnews

गढ़वा:बड़गड़ के प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित उच्चवर्गीय लिपिक अमित तिवारी निलंबित।

rktvnews

देवघर:सड़क सुरक्षा माह के 15वें दिन तपोवन मेला क्षेत्र में “नुक्कड़ नाटक-सह-जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश : पुलिस महानिदेशक ने वीसी से फील्ड के पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment