RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:पीके की सभा की तैयारी को ले बैठक, 26 वो 27 जून को बड़हरा और संदेश विधान सभा क्षेत्र में होगी तीन तीन सभाएं।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)20 जून।बिहार बदलाव यात्रा अभियान के सिलसिले में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर आगामी 26 और 27 जून को जिले के बड़हरा और संदेश विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर आधे दर्जन सभाओं को संबोधित करेंगे। सभा को योजनाबद्ध ढंग से सफल बनाने के लिए पार्टी जिलाध्यक्ष अभय सिंह की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक स्थानीय चंदवा मोड स्थित पार्टी जिला कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक में सभा को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी तय की गईं। 26 जून को बड़हरा विधान सभा क्षेत्र के वीरमपुर में दोपहर 12बजे, सरैया में 2बजे और सलेमपुर महामाया मंदिर क्षेत्र में 4 बजे तथा अगले दिन 27जून को संदेश विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत उदवंतनगर, अखगाव और धनडीहा गांव में उक्त समय पर सभाएं आयोजित की गई है। सभाओं की सफलता के लिए सघन प्रचार प्रसार के लिए ठोस रणनीति बनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेताओं पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, तथागत हर्षवर्धन,सलमा बेगम के अलावा स्थानीय प्रमुख नेताओं में चंद्रभानु गुप्ता, सोनू पासवान,नवीन कुमार,अनुरानी झा,राजीव रंजन,राहुल सिंह,कमलेश कमल,अनिल मिश्र,काजल कुमारी,जाकिर हुसैन,धीरेन्द्र पांडे,परिधि गुप्ता,कमलेश तिवारी और मंटू मिश्र आदि थे।

Related posts

देवघर:राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के उपलक्ष्य में पारम्परिक नृत्य (स्ट्रीटडांस) का किया गया आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 28 अक्टूबर 24

rktvnews

राज्य स्तरीय ऑन स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में आरा के सात्विक पर्यावरण मंत्री द्वारा हुए पुरस्कृत।

rktvnews

इंदौर:शासकीय लेनदेन में आयकर कटौती के संबंध में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : रायपुर में वीकली टेस्ट और मोबाइल ऐप के ज़रिए छात्रों का मूल्यांकन शुरू।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को किया गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment