RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत ‘सेल्फी विद डॉटर’ कार्यक्रम का आयोजन।

बेटी का नाम – घर की शान अभियान के अंतर्गत बेटियों के नाम की नेम प्लेट देकर डीएम ने किया प्रोत्साहित।

पिता होना भाग्य की बात बेटी का पिता होना सौभाग्य की बात।

बेटियां देश का बढ़ा रही गौरव समाज में मिल रहा सम्मान माता-पिता हो रहे गौरवान्वित।

जिला प्रशासन बागपत बेटियों को सशक्त करने की दिशा में निरंतर प्रगति की ओर।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)20 जून।आज कलेक्ट्रेट सभागार, बागपत में जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत सेल्फी विद डॉटर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत सेल्फी विद डॉटर कार्यक्रम के अन्तर्गत 250 सेल्फी प्राप्त हुई है। समिति द्वारा 250 सेल्फी से 03 सर्वश्रेष्ठ सेल्फी – सास्विका यादव पुत्री कृष्णपाल यादव, निवासी सिधावली अहीर बागपत, 2-रिया जैन पुत्री अमित जैन, निवासी बावली रोड बडौत, बागपत 3-हाजरा, आयशा, आसमा सादिया, सोफिया पुत्री दिलशाद, निवासी ग्राम धनौरा सिल्वरनगर, जनपद बागपत का चयन किया गया है जिनको फोटो फ्रेम, पौधा ,कलर किट,पानी की बोतल, एक कप देकर
सम्मानित किया, परिजन बेटियों के साथ सम्मानित होने पर गौरवान्वित महसूस कर रहे थे उन्होंने कहा कि बेटियों के सम्मान से हमें गर्व हो रहा है यह गर्व का पल है कि जिलाधिकारी द्वारा बेटियों को बुलाकर उन्हें सम्मानित किया गया है।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने चयनित तीन बालिकाओं और उनके परिवारों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
“बेटी का नाम घर की शान कार्यक्रम के अन्तर्गत समाज में बालिकाओं और महिलाओं की परम्परागत स्थिति सुधारने, विशेष रूप से पितृसत्तात्मक क्षेत्रों के परिवारो की बालिकाओ एव महिलाओ को घर एव समाज में उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार हेतु परिर्वतन, उनका आदर, एव सम्मान, सामाजिक जागरूकता तथा व्यक्तिगत पहचान दिलाने के लिए चयनित बालिकओ एव महिलाओ की नामपट्टीकाओ जो उस घर की महिला सदस्य के सम्मान, महत्य और गरिमा को रेखांकित करती है उनके घर के बाहर लगवाए जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा नामपट्टीकाओ पहल प्रारंभ की गई है जिसके अंतर्गत आज कार्यक्रम में चयनित बालिकाओं को नेम प्लेट, कलर किट ,पौधा देकर सम्मानित किया गया।
इस अभिनव पहल के तहत ग्राम प्रधानों, पत्रकारों, सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों और आमजन की बेटियों को इस मुहिम से जोड़ा गया। बेटी का नाम – घर की शान अभियान के अंतर्गत इन बेटियों के नाम की नेम प्लेट उनके घरों के बाहर लगाई जाएगी। इस प्रयास का उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सम्मान और सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना है।
जिलाधिकारी ने कहा कि बेटियाँ आज किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। देश के सर्वोच्च पदों से लेकर हर क्षेत्र में बेटियाँ नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। “बेटी है तो कल है”, इस भावना को सार्थक करते हुए हमें बेटियों को पढ़ाने-लिखाने और आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत इस प्रकार की प्रेरक पहलें प्रोबेशन विभाग द्वारा समय-समय पर आयोजित की जाती रहेंगी ताकि समाज में बेटियों को सशक्त करने की दिशा में निरंतर प्रगति हो।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव,अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा ,डिप्टी कलेक्टर जिला प्रोबेशन अधिकारी अमरचंद वर्मा ,डिप्टी कलेक्टर ज्योति शर्मा ,भावना सिंह सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

लोक सभा अध्यक्ष ने संविधान सदन के केंद्रीय हॉल में पंडित मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी बाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

भोजपुर:मोदी सरकार के ग्यारह साल की उपलब्धियों को लेकर उदवंतनगर मंडल के पदाधिकारीयों की बैठक संपन्न।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रस्तावित राष्ट्रीय फार्मेसी आयोग विधेयक 2023 पर आम जनता से राय मांगी।

rktvnews

रियर एडमिरल सीआर प्रवीण नायर ने सोर्ड आर्म के फ्लीट कमांडर का कार्यभार ग्रहण किया।

rktvnews

दो दिवसीय स्वंयसेवी संगठनों एवं प्रशासन के मध्य संवाद कार्यक्रम का हुआ समापन।

rktvnews

हनुमानगढ़:महिला मतदाताओं को मतदान के प्रति सजग करने हेतु रंगोली और दीपदान कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment