RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़:नवाचार के साथ स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ रहा विश्वविद्यालय, चार विद्यार्थियों का ललित कला अकादेमी नई दिल्ली की छात्रवृत्ति योजना में हुआ चयन।

कुलपति डॉ. लवली शर्मा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को मिल रहा शासन की योजनाओं का लाभ।

अकादेमी के क्षेत्रीय केंद्र में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे विद्यार्थी

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 20 जून। कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा के मार्गदर्शन में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय नवाचार के साथ ही स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ललित कला अकादेमी नई दिल्ली की छात्रवृत्ति योजना के लिए इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के चार विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जो स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। इस योजना के तहत चारों विद्यार्थियों को ललित कला अकादेमी के क्षेत्रीय केंद्र में कार्य करना होगा, जिसके लिए विद्यार्थियों को एक साल तक 20 हजार रुपये प्रति माह की दर से छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस योजना से विद्यार्थियों को अपनी कला के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने का अवसर मिलेगा और उनकी प्रतिभा में निखार आएगा। विश्वविद्यालय में नवाचार के तहत विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कुलपति डॉ. शर्मा के द्वारा अपने अनुभव के आधार पर विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए शासन की उन योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है जिससे विद्यार्थी आत्मनिर्भरता तथा स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ सकें। उनके इस प्रयास से विश्वविद्यालय के विद्यार्थी शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं से जुड़ रहे हैं और इसका लाभ ले रहे हैं। हाल ही में ललित कला अकादेमी की छात्रवृृत्ति योजना हेतु चयनित विद्यार्थी विश्वविद्यालय के चित्रकला, मूर्तिकला व ग्राफिक्स विभाग से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं जिनमें चित्रकला से निर्वेर साहू व पम्मी कुमारी, मूर्तिकला से सुभाष चौबे तथा ग्राफिक्स से निलांजन साव शामिल हैं। इस योजना का उद्देश्य दृश्यकला की पृष्ठभूमि से संबंधित आवेदकों सहित युवा और योग्य उभरते कलाकारों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है ताकि उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में सृजनात्मक गुणों और नवोन्मेषी विचारों के विकास हेतु एक कार्य स्थल उपलब्ध करवाया जा सके।
कुलपति डॉ. शर्मा ने छात्रवृत्ति के लिए चयनित सभी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ बधाई एवं शुभकानाएं प्रेषित करते हुए कहा कि इस विश्वविद्यालय में अध्ययन-अध्यापन के साथ ही विद्यार्थियों के भीतर छुपे कला को उभारकर उन्हें इस लायक बनाया जाता है कि वे अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर कला के उच्चतम शिखर तक पहुंच सकें और अपना भविष्य बना सकें। इसके साथ ही नवाचार के माध्यम से विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर तथा स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित भी किया जाता है, जिसका परिणाम है कि इन विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर यह मुकाम हासिल किए हैं जिससे उनका तथा इस विश्वविद्यालय का नाम रोशन हो रहा है।

Related posts

मध्यप्रदेश:27 प्रतिशत आरक्षण की लड़ाई में आगे आए पिछड़ा – डॉ अखिलेश पटेल (राष्ट्रीय महासचिव, युवा मंच, अपना दल एस)

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

मध्यप्रदेश:माहेश्वरी साड़ियों से हेमलता ने देश में बनाई अपनी पहचान।

rktvnews

मध्यप्रदेश:अवंतिका गैस एजेंसी तथा फिनिक्स मॉल द्वारा दृष्टिहीन बच्चों के लिए दी गई 50 लाख रुपए की वित्तीय सहायता।

rktvnews

देवघर:जिला के प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिशनर्स (एमबीबीएस) एवं अन्य हेतु वैक्टर जनित रोग नियंत्रण (भीबीडी) पर जिला स्तरीय एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत।

rktvnews

Leave a Comment