RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:माई बहन मान योजना एक सामाजिक अभियान ही नहीं एक जनांदोलन है : उपेंद्र सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 जून। सोमवार को भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में “माई बहन मान योजना” के सफल क्रियान्वयन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु महत्वपूर्ण बैठक पार्टी कार्यालय, शहीद भवन, आरा में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम तथा संचालन डॉ अमित कुमार द्विवेदी प्रवक्ता भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी तथा धन्यवाद ज्ञापन रिपुंजय ओझा जिला अध्यक्ष सेवादल ने किया। साथ ही बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा नियुक्त “माई बहन मान योजना” के भोजपुर जिला प्रभारी उपेंद्र सिंह की विशिष्ट उपस्थिति रही।जिला अध्यक्ष अशोक राम ने कहा कि, “‘माई बहन मान योजना’ महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा एवं सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हम सभी कार्यकर्ताओं को इसे जन-जन तक पहुँचाने में पूर्ण समर्पण से कार्य करना होगा।”
उपेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि, “यह योजना केवल एक सामाजिक अभियान नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक जनांदोलन है। इसे जमीनी स्तर पर मजबूती से लागू करना है और हर घर तक इसकी जानकारी पहुँचानी है।
बैठक में अशोक राम उपेंद्र कुमार सिंह विनोद राय, प्रो. अरुण कुमार सिंह, सत्यप्रकाश राय, घनश्याम उपाध्याय, डॉ अमित कुमार द्विवेदी, अशोक यादव, रजी अहमद, डॉ श्रीधर तिवारी, जितेन्द्र शर्मा, डॉ मालती पाण्डेय, उपेंद्र कुमार सिंह, मुकेश चंद्रवंशी, मालती पाण्डेय, अमिता पाण्डेय, शिवशंकर चौबे, रिपुंजय ओझा, गजेंद्र चौधरी, लुटावन राम चौरसिया, खुशबू खातून, संतोषी देवी, ममता देवी, तुली देवी, डॉ शिवनाथ पासवान, सूर्य प्रकाश, रवि कुमार, प्रमोद कुमार राय, रशीद इमाम मिंटू, रेहान अहमद, उस्मान अहमद, शिव कुमार पटेल, राज नारायण मिश्रा, ददन सिंह, हीरा पंडित सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

बिहार एसआईआर: 2003 की मतदाता सूची ईसीआई की वेबसाइट पर अपलोड की गई।

rktvnews

राग भीमपलासी मे द्रुत ख्याल प्रस्तुत कर श्रेया ने समां बांधा।

rktvnews

पटना:मॉब लिंचिंग के पीड़ित नूरसेद आलम से मिली माले की राज्यस्तरीय टीम।

rktvnews

भोजपुर:मूर्ति विसर्जन के लिए थानाध्यक्ष ने किया गंगा घाटों का निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:हिन्दू रीति-रिवाज से अज्ञात लावारिस शव का किया अंतिम संस्कार:अमरदीप कुमार जय

rktvnews

दुमका:उपायुक्त द्वारा परिसदन का निरीक्षण; व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment