RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने दुर्घटनास्थल का दौरा कर राहत व बचाव कार्यों में जुटी टीमों और अधिकारियों से भेंट की।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 13 जून।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद में हुई दुखद विमान दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि हम उनके इस असहनीय दुःख और क्षति को भली-भांति समझते हैं।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आज प्रातः अहमदाबाद स्थित दुर्घटनास्थल का दौरा कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राहत और आपातकालीन सेवाओं में जुटे अधिकारियों एवं कर्मियों से भी भेंट कर स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

श्री मोदी ने ‘एक्स’ पर अपने संदेशों में कहा:

“अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना से पूरा देश आहत है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों की आकस्मिक और पीड़ादायक मृत्यु अत्यंत दुःखद है। शोक-संतप्त सभी परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं। हम उनके दुःख को महसूस करते हैं और समझते हैं कि इस खालीपन को वर्षों तक महसूस किया जाएगा। ॐ शांति।”

“आज अहमदाबाद में विमान दुर्घटनास्थल का दौरा किया। वहां का दृश्‍य अत्यंत हृदयविदारक था। निरंतर रूप से राहत एवं बचाव कार्य में जुटे अधिकारियों और टीमों से भेंट की। हमारी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं, जिन्होंने इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोया है।”

Related posts

गिरीडीह:77वें गणतंत्र दिवस पर झंडा मैदान में मंत्री सुदिव्य कुमार ने किया झंडोतोलन।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने जशपुर में विमान उड़ान प्रशिक्षण का शुभारंभ किया, एनसीसी कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह।

rktvnews

भोजपुर:ऑनलाइन व्याख्यान में बिहार में आपदा प्रबंधन हेतु आपदा मित्र समूह बनाने की जरुरत पर चर्चा : प्रो. संजय कुमार

rktvnews

भोजपुर:एनएसएस आवासीय शिविर के तीसरे दिन योगाभ्यास और समाज सेवा के महत्व पर गोष्ठी आयोजित की!स्वयंसेवक अपने लक्ष्य,राष्ट्र तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी का निर्वहन करें:डा दिनेश प्रसाद सिन्हा

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उ0प्र0 के प्रथम मुख्यमंत्री तथा भारत के पूर्व गृह मंत्री भारत रत्न पं० गोविन्दबल्लभ पंत की पुण्य तिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलिअर्पित की।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान बागेश्वरी मंदिर में चल रहे सुंदरीकरण व निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे बलबल।

rktvnews

Leave a Comment