RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़:अपने लक्ष्य पर दृढ़ प्रतिज्ञ हैं तो हमें कोई नहीं रोक सकता : प्रो. डॉ. लवली शर्मा

बालाजी विद्या मंदिर के म्यूजिक समर कैंप के समापन कार्यक्रम में पहुंचीं कुलपति।

अपने उद्बोधन से संगीत सीखने पहुंचे नन्हें विद्यार्थियों को किया प्रेरित।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 12 जून। श्री बालाजी विद्या मंदिर रायपुर में आयोजित म्यूजिक समर कैंप के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डाॅ. लवली शर्मा उपस्थित रहीं। कुलपति को अपने बीच पाकर शिक्षकों व विद्यार्थियों सहित पालकों ने अत्यंत खुशी जाहिर की। इस दौरान नन्हें विद्यार्थियों के द्वारा समर कैंप में अर्जित की गई संगीत शिक्षा का प्रदर्शन किया गया। छात्र-छात्राओं के द्वारा एकल तथा सामूहिक गीत की प्रस्तुति दी गयी। वहीं छत्तीसगढ़ी गीत की धुन पर वाद्य यंत्रों का वादन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति डाॅ. शर्मा ने कहा कि अपनी मंजिल तक पहुंच पाना बहुत कठिन नहीं होता, केवल आपको साधना की जरूरत है। हम अपने लक्ष्य पर दृढ़ प्रतिज्ञ हैं, तो हमें कोई रोक नहीं सकता। इस म्यूजिक समर कैंप के माध्यम से उन विद्यार्थियों को संगीत सीखने का मौका दिया गया, जो सहज नहीं मिलता, यह गर्व की बात है। कला के साथ इन बच्चों के लिए जो प्यार व समर्पण है यह छोटी बात नहीं है। नन्हें छात्रों ने जो प्रस्तुति दी है वह सहज नहीं है, इसके लिए क्षमता होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि बच्चे जिस राह पर चल रहे हैं, बहुत ही सुंदर व सुरम्य है। इस राह पर आगे बढ़कर ये ऊंचे आयाम तक पहुंच सकते हैं।

Related posts

भोजपुर:भारतीय राजनीति का संक्रमण काल था आपातकाल :आचार्य भारतभूषण

rktvnews

भोजपुर:आम आदमी पार्टी इंडिया एलायंस के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद के समर्थन चला रही है नुककड सभा।

rktvnews

मध्यप्रदेश:शहरों की तर्ज पर बने डुप्लेक्स जैसे आवासों में रहेंगे अब सहरिया जनजाति के लोग।

rktvnews

पटना:महिला दिवस पर आयोजित समारोह में दिखी महिला सशक्तिकरण की झलक।

rktvnews

छात्रों ने मिशन लाइफ के तहत एकल उपयोग प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने और “हरित योद्धाओं” के रूप में कार्य करने का संकल्प लिया

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कोयम्बटूर में कपास पर अहम बैठक।

rktvnews

Leave a Comment