RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:महिला दिवस पर आयोजित समारोह में दिखी महिला सशक्तिकरण की झलक।

ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्रवण कुमार ने किया समारोह का उद्घाटन।

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से महिलाएं हो रही स्वावलंबी:मंत्री

महिलाओं ने विकसित,स्वच्छ,एवं नशामुक्त बिहार की कल्पनाओं को किया है साकार।

महिलाओं के कुशल कार्यशैली के कारण सरकार की कई योजनाएं उतरी है धरातल पर।

ग्रामीण विकास कार्यों में योगदान देने वाली जीविका दीदियों ने साझा किए अपनी सफलता के अनुभव।

स्वयं सहायता समूहों ने की महिला अधिकारों की रक्षा: जीविका दीदियां

जीविका दीदियों को किया गया सम्मानित।

15 महिला बीडीओ को ग्रामीण विकास विभाग में बेहतर कार्य हेतु दिया गया सम्मान।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)08 मार्च।खेत-खलिहान से लेकर अस्पताल, बैंक और स्वच्छता से लेकर स्वरोजगार तथा प्रशासन के क्षेत्र में हुई महिला स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण की बानगी दिखी।अवसर था अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का जिसे ग्रामीण विकास विभाग, बिहार ने दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान में आयोजित किया था।कार्यक्रम में जीविका से जुडी लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान को अमलीजामा पहना रही महिलाओं ने, मनरेगा में सरकार की परिकल्पनाओं को साकार कर रही महिलाओं ने तथा जल जीवन हरियाली अभियान के अंतर्गत राज्य को पर्यावरण संतुलन एवं स्वरोजगार के विभिन्न पहलुओं की सफलता तक ले जाने वाली महिलाओं ने अपने अभिभाषण एवं अनुभव को साझा किया।प्रस्तुत अनुभव बिहार के हर क्षेत्र में संघर्ष से शिखर तक पहुँचने की दास्तां थी। इस अवसर पर अपने संघर्ष और ग्रामीण विकास विभाग के प्रोत्साहन से सशक्त एवं स्वावलंबी हुई महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का उद्घाटन श्रवण कुमार मंत्री ग्रामीण विकास विभाग ने किया। इस अवसर पर लोकेश कुमार सिंह, सचिव –ग्रामीण विकास विभाग , हिमांशु शर्मा, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जीविका, अभिलाषा शर्मा , अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी –जीविका सह आयुक्त-मनरेगा प्रतिभा रानी , मिशन निदेशक-जल-जीवन हरियाली अभियान संजय कुमार सिंह , मंजू प्रसाद , संयुक्त सचिव- ग्रामीण विकास विभाग एवं राम निरंजन सिंह, निदेशक-जीविका की भी गरिमामयी उपस्थिति रही l
इससे पूर्व मंत्री ने समारोह स्थल पर ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों को प्रदर्शित करते हुए स्टॉल का अवलोकन किया और गतिविधियों के संचालन में लगी ग्रामीण महिलाओं की तारीफ की।
मुख्य मंच पर आगत अतिथियों का स्वागत अभिलाषा शर्मा , अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी –जीविका सह आयुक्त मनरेगा ने किया। उन्होंने कहा कि गांवों-गाँव में सरकार की विभिन्न योजनाओं को सफलता पूर्वक गति प्रदान करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह समारोह आयोजित है जिसमें सभी का स्वागत है।
तत्पश्चात हिमांशु शर्मा, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी –जीविका ने अपने में संबोधन कहा कि ग्रामीण विकास विभाग की कई योजनायें महिलाओं की कुशल कार्यशैली के कारण ही धरातल पर उतरी हैं।महिलाओं ने विकसित बिहार , स्वच्छ बिहार एवं नशामुक्त बिहार की परिकल्पना को साकार किया है महिलाएँ सृजन का आधार एवं सामाजिक विकास की सूत्रधार रही हैं। महिलाएं अपने आत्मबल एवं मेहनत से समाज को नई राह दिखाती आई हैं।
मुख्य मंच से महिला सशक्तिकरण पर आधारित एक लघु फिल्म भी दिखाई गई। इस फिल्म में ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण विकास विभाग के विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उनकी सफलता में महिलाओं के योगदान को प्रदर्शित किया गया।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास में अहम् योगदान देने वाली जीविका दीदियों ने अपनी संघर्ष एवं ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से मिले सफलता के अनुभव को साझा किया।मुज्जफरपुर से आई मीना देवी ने कहा कि जीविका से जुड़ने के बाद ही घरसे बाहर निकली और अब पटना के बाद दिल्ली तक अपने स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण की कहानी सभी को बतानी है। पटना की सुलेखा कुमारी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़कर महिलाओं के अधिकारों की रक्षा हो रही है। घरेलु हिंसा में भी कमी आई है।वैशाली से आई ललिता देवी ने कहा कि अब हम महिलाओं के पास शक्ति है, स्वरोजगार है जिससे हम सभी स्वावलंबी हो रहे हैं।जमुई की रिन्जु कुमारी ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि गाँव-गाँव में महिलाओं को उनके अधिकार मिल रहे हैं।सरकार की योजनाओं से वे और उनका परिवार लाभान्वित हो रहा है।भोजपुर से आई सुलोचना देवी ने कहा कि हम महिलाएं आज सुदूर गांवो में भी मिनी बैंक का संचालन करते हुए वित्तीय साक्षरता को रफ़्तार दे रही है।
लोकेश कुमार सिंह, सचिव-ग्रामीण विकास विभाग ने अपने संबोधन में कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में ग्रामीण विकास विभाग सबसे महत्वपूर्ण है।महिला स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण की दिशा में विभाग योजनावद्ध तरीके से कार्य कर रहा है।
श्रवण कुमार मंत्री –ग्रामीण विकास विभाग ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से महिलएं स्वावलंबी हो रही हैं। गाँव की महिलाओं के लिए समृद्धि का द्वार खुला है।
कार्यक्रम के अंत में जीविका , लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, जल- जीवन हरियाली तथा मनरेगा में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं, स्वच्च्ताकर्मियों एवं युवा पेशेवरों को अतिथियों ने सम्मानित किया l ग्रामीण विकास विभाग में बेहतर कार्य करने वाली 15 महिला प्रखंड विकास पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में आगत अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।मंच संचालन रूपम त्रिविक्रम ने किया।धन्यवाद ज्ञापन प्रतिभा रानी , मिशन निदेशक-जल-जीवन हरियाली अभियान ने किया।

Related posts

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में फ़ाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम आईडीए-एमडीए 2023 की तैयारी को लेकर बैठक।

rktvnews

भोजपुर: अवैध बालू खनन और परिवहन की कार्रवाई में भोजपुर पुलिस ने 12 ट्रक किए जप्त।

rktvnews

महागठबंधन के महारैली में उमङा जनसैलाब!हिंदू नहीं है पीएम मोदी : लालू

rktvnews

चतरा:मॉडल कॉलेज चतरा में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

महिला सशक्तिकरण की दौड़ जीतती भारतीय रेलवे:पुरुषों के गढ़ तोड़ने वाली “प्रथम महिलाओं” को पहचानने की आवश्यकता।

rktvnews

राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ में बाल स्वास्थ्य पर 30वीं राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन।

rktvnews

Leave a Comment