RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:स्वास्थ्य विभागीय टीबी फोरम एंड को- मोर्बिडिटी कमिटी की बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)12 जून।आवासीय कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभागीय टीबी फोरम एंड को- मोर्बिडिटी कमिटी की बैठक की गई।
टीबी मरीजों को पोषण एवं दवा का सम्पूर्ण व्यवस्था करने एवं टीबी मरीज अपना पूरे इलाज अवधि की कोर्स को पूर्ण करें इसके लिए संबंधित पदाधिकारी मरीजों की मॉनिटरिंग करते रहे। उन्होंने टीबी मरीजों को निक्षय पोषण योजना का शत प्रतिशत लाभ देने की बात कहीं। इस पर संबंधित पदाधिकारी ने जानकारी दिया कि मरीजों को एक हजार रूपये प्रतिमाह पूरे इलाज अवधि तक मरीज के खाते में दिया जाता है। इसपर उपायुक्त द्वारा सभी इलाजरत मरीजों को पोषण टोकरी का लाभ देने का निर्देश दिया गया। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने हेतु स्कूलों एवं सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। सभी टीबी मरीजों का एच. आई.वी. एवं डायबिटीज की जाँच अनिवार्य रूप से करने की बात कहीं। बैठक में यक्ष्मा रोगी के प्रतिनिधि के द्वारा जानकारी दिया गया कि जिले के लघु उद्योग यथा बीडी मजदूर, मोमबती बनाने वाले या अन्य कार्य से जुड़े मजदूरों का टीबी जॉच कराना है। यक्ष्मा विभाग में रिक्त पदों पर नियुक्ति जल्द से जल्द कराने का निर्देश दिया गया। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में डिजिटल एक्स-रे मशीन की सुविधा उपलब्ध कराने तथा जिला यक्ष्मा केन्द्र, चतरा में पोर्टबेल एक्स-रे मशीन की सुविधा उपलब्ध कराने की बात कहीं गई ताकि ज्यादा से ज्यादा मरीजों की स्क्रीनिंग की जा सके।
बैठक में सिविल सर्जन डा० दिनेश कुमार, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ० कुमार उत्तम, उपाधीक्षक सदर अस्पताल चतरा डॉ० मनीष लाल, रश्मि दूबे, एनटीपीसी कंसल्टेंट, जिला कार्यक्रम समन्वयक टीबी विक्रांत कुमार, ओमप्रकाश वर्मा, यक्ष्मा रोगी प्रतिनिधि,  अभिमन्यु कुमार, VBD Consultant, ओम प्रकाश शर्मा, CINI, नवीन मिश्रा, अनु शंकर गुप्ता, मनोज कु० पाण्डेय, संजय यादव, मो० सरफराज, अन्य उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:राज्यपाल मंगुभाई पटेल सिकल सेल एनीमिया जाँच शिविर में हुये शामिल।

rktvnews

नारनौल:डीसी मोनिका गुप्ता ने किया पैरा ओलंपिक विजेता मोना अग्रवाल का सम्मान।

rktvnews

बड़हरा प्रखंड अंतर्गत विसुनपुर पंचायत के सेमरा में किसान गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:धन बल को नकार मतदाताओं ने मुझे अपना समर्थन दिया: मनोज उपाध्याय

rktvnews

54वें आईएफएफआई की आधी यात्रा पूरी होने वाली है: कल मिडफेस्ट फिल्म के रूप में तुर्किए की फिल्म “अबाउट ड्राई ग्रास” दिखाई जाएगी।

rktvnews

देवघर:राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव, 2026 का हुआ भव्य उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment