RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिला उद्योग केंद्र अंतर्गत प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं पी०एम०एफ०एम०ई० योजना की समीक्षा बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)13 जून।समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में जिला उद्योग केंद्र अंतर्गत प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं पी०एम०एफ०एम०ई० योजना की समीक्षा बैठक की गई।
समीक्षा के क्रम में उन्होंने सभी प्रखण्ड उद्यमी समन्वयक को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत आवेदकों का ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण करने हेतु निदेशित किया। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत स्टेज 3 से स्वीकृत (523 आवेदकों, जिसमें 192-राजमिस्त्री, 115 बढ़ई मिस्त्री 192+115=307) शेष 15 क्राफ्ट के 216 प्रशिक्षित आवेदकों की सूची प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (पी०एम०यू० टिम, राँची) से प्राप्त करने की बात कही। अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत स्टेज 3 से स्वीकृत आवेदन जो बैंको को दैनिक स्तर पर प्राप्त हो रहा है उसे त्वरित कार्रवाई करते हुऐ ऋण स्वीकृत करने में विलम्ब न किया जाय। आगे उन्होंने कहा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का जिला स्तरिय क्रियान्वयन समिति की बैठक करवाना सुनिश्चित करें। पी०एम०एफ०एम०ई० योजना का समीक्षा के दौरान सभी प्रखण्ड उद्यमी समन्वयकों को कहा ज्यादा से ज्यादा योग्य आवेदको का चयन करें और बैंको के साथ समन्यय स्थापित करते हुए उन्हें लाभान्वित करें।
बैठक में महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र चतरा, अग्रणी जिला प्रवंधक बैंक ऑफ इण्डिया चतरा, जिला उद्यमी समन्वयक, प्रखंड उद्यमी समन्वयक ,मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड चतरा समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने गुजरात के दहेज में पेट्रोनेट एलएनजी के पेट्रोकेमिकल्स कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखी।

rktvnews

भोजपुर:आयुष्मान वंदना कार्ड भोजपुर जिला में 10 फरवरी तक बनेगा: धीरेंद्र प्रसाद सिंह।

rktvnews

स्थापना दिवस पर अभाविप के 30 स्वयं सेवकों ने कियास्वैच्छिक रक्तदान!राष्ट्रहित व छात्र हित में सेवा और रक्तदान करते रहेंगे:परिषद के सदस्य प्रदेश का.सदस्य छोटू कुमार सिंह

rktvnews

वट सावित्री व्रत : वैज्ञानिक चेतना एवं पर्यावरण संरक्षण का सनातन पर्व

rktvnews

चतरा:समाहरणालय सभा कक्ष में जिला योजना अनावद्ध निधि की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 13 नवंबर 25

rktvnews

Leave a Comment