RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

प्रधानमंत्री के मन की बात के 105 वे संस्करण का भाजपा भोजपुर द्वारा सभी बूथों पर किया गया श्रवण और लगाए गए पौधे।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 24 सितंबर।प्रधानमंत्री जी के मन की बात के 105 वें संस्करण को भारतीय जनता पार्टी द्वारा भोजपुर जिला के सभी 32 मंडल अंतर्गत बूथो पर सुना और देखा गया। प्रधानमंत्री जी के मन की बात को भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता द्वारा टीवी स्क्रीन, रेडियो, मोबाइल,नमो एप्प सहित विभिन्न माध्यमो से सीधा प्रसारण को देखा गया।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे आरा नगर के बूथ नं. 135 वार्ड संख्या 06 मे बाँसटाल स्थित मेयर के निवास स्थान पर टीवी स्क्रीन पर देखा और सुना गया। कार्यक्रम मे जिला उपाध्यक्ष ई. धीरेंद्र सिंह,प्रेम पंकज ललन,प्रमोद गुप्ता, आलोक रंजन सहित बूथ कार्यकर्ता थे।
वहीं भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोज सिंह का आगमन आरा मे हुए। वे बहिरो बूथ नं. 325 उपमेयर के निवास स्थान पर पहुँचे और मन की बात कार्यक्रम मे शामिल हुए। प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम के बाद फलदार वृक्षो का पौधारोपन हुआ।
कार्यक्रम मे भाजपा नेता प्रहलाद राय,जिला उपाध्यक्ष वंदना राजवंशी,महेश पासवान, पंचायती राज प्रकोष्ठ संयोजक सरोज सिंह,शंकर दयाल कुशवाहा,
ज्योति प्रकाश कुशवाहा, राजीव रंजन तिवारी, मृत्युंजय तिवारी, अभिमन्यु सिंह, अनिल कुमार पाण्डेय, कुमार गौतम,दीपक कुमार सिंह,सुशील मिश्रा
सहित कार्यकर्ता शामिल हुए।
भोजपुर जिला के विभिन्न स्थानो पर मन की बात कार्यक्रम के लिए बड़ा स्क्रीन लगाया गया था।। बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र मे कार्यक्रम मे शामिल हुए। संदेश विधानसभा के
खंनगाव शक्ति केंद्र 181,182,183,184 पर पूर्व जिलाध्यक्ष डाँ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री शालिनी सिंह,रीता कुशवाहा,अखिलेश मिश्रा आदि कार्यकर्ता कार्यक्रम मे मन की बात को सुने।

Related posts

भोजपुर:बी.एस.डीएवी. में 21 कुंडीय देव सह विद्यारंभ यज्ञ के साथ नर्सरी की कक्षा आरंभ।

rktvnews

डीजीसीए ने हेलीपोर्ट लाइसेंस देने की प्रक्रिया को सरल बनाया

rktvnews

इसरो ने फहराया चांद पर तिरंगा!लोगो में उत्साह।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की, बिहार के भागलपुर से विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

rktvnews

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए तुरंत कदम उठाने का आह्वान किया।

rktvnews

आधी आबादी, अधूरी भागीदारी: ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स में भारत की गिरती साख।

rktvnews

Leave a Comment