RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह का चतरा दौरा।

मनरेगा अंतर्गत संचालित व अन्य योजनाओं की हुई समीक्षा।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)10 जून।झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज विभाग की मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह आज चतरा जिला का दौरा किया। मंत्री के चतरा आगमन पर उपायुक्त कीर्तिश्री ने आभार प्रकट करते हुए पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने परिसदन सभागार, चतरा में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, कार्यपालक अभियंताओं, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक की।
बैठक में मुख्य रूप से अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) तथा मनरेगा के अंतर्गत संचालित योजनाएं जैसे बिरसा हरित ग्राम योजना, खेल मैदान निर्माण एवं सिंचाई कूप संवर्धन योजना की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।
मंत्री ने प्रखंडवार अबुआ आवास की समीक्षा की और वैसे प्रखंड जिनका आवास योजना में प्रगति किस्त एवं आवास पूर्ण कराने के मामले में अपेक्षाकृत नहीं है उनपर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधूरे आवास निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत पौधारोपण को प्राथमिकता देने एवं पौधों की देखभाल और सिंचाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना की समयबद्ध पूर्णता पर ज़ोर दिया गया। मंत्री ने पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं की भी समीक्षा करते हुए इनके सफल क्रियान्वयन के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। आगे जेएसएलपीएस से स्वयं सहायता समूहों से संबंधित जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि मईया सम्मान योजना के लाभुकों को भी प्राथमिकता के आधार पर स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाए जिससे अधिक से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें।

Related posts

पढ़ाई बढ़ी… लेकिन स्किल क्यों नहीं बढ़ी?

rktvnews

दरभंगा:आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025,सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधा हेतु बैठक।

rktvnews

उज्जैन:गंगा दशहरा पर्व : 15 एवं 16 जून को शिप्रा तीर्थ परिक्रमा में बड़ी संख्या में शामिल होंगे श्रद्धालु।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 08 जुलाई 25

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री से वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव सुनील बर्थवाल ने की मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर:कबीर के दोहा व पद सत्य व प्रेम के द्योतक : प्रो.बलिराज ठाकुर

rktvnews

Leave a Comment