RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

दरभंगा:बाल विवाह मुक्त देश बनाने के लिए बाल-विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )28 नवम्बर। बुधवार को अपर मुख्य सचिव–सह-प्रबंध-निदेशक महिला एवं बाल विकास निगम के आदेशानुसार बाल विवाह मुक्त देश बनाने के लिए आज बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत दरभंगा जिला अंतर्गत समाहरणालय परिसर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन जिला पदाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में की गयी I
उन्होंने कहा कि देश में बाल विवाह अभी भी एक बड़ी समस्या है
देश को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए 27 नवम्बर 2024 को एक राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की जा रही है I
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत देश को बाल विवाह से मुक्त कराने के लिए शिक्षा,कौशल विकास, उद्यमिता को बालिकाओं के बीच बढ़ाने पर जोर दिया जायेगा I बालिकाओं को सशक्त बनाकर ही विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता हैI
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया की बाल विवाह एक सामजिक बुराई है।बालिकाओं की शिक्षा,सुरक्षा ,स्वास्थ्य में बाधा है तथा उनके सपनो को साकार होने से रोकता है I इसलिए हम सभी शपथ लेते हैं कि-मैं बाल विवाह के खिलाफ हर संभव प्रयास करूँगा, मैं सुनिश्चित करूंगा की मेरे परिवार परोस और समुदाय में किसी बालिका का बाल विवाह ना हो I मैं बाल विवाह के किसी भी प्रयास की सूचना पंचायत एवं सरकार को दूंगा I मैं सभी बच्चियों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए भी अपनी आवाज बुलंद करूँगा और बाल विवाह मुक्त भारत का निर्माण करूँगा I
साथ ही उक्त शपथ ग्रहण समारोह दरभंगा जिला अंतर्गत सभी जिला स्तरीय /प्रखंड स्तरीय कार्यालय / विद्यालयों / आँगनवाड़ी केन्द्रों पर आयोजित किया गया I
जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह में जिला स्तर पर अपर समाहर्ता राजस्व नीरज कुमार दास,उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार,स्थापना उप-समाहर्ता अमृता कुमारी ,निदेशक ,सामाजिक सुरक्षा नेहा कुमारी ,महाप्रबंधक ,जिला उद्योग केंद्र ,जिला प्रोग्राम पदाधिकारी,आई .सी.डी.एस चाँदनी सिंह ,जिला परियोजना प्रबंधक ,महिला एवं बाल विकास निगम ,जिला मिशन समन्वयक ,जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ़ वीमेन,केंद्र प्रशासक ,वन स्टॉप सेंटर,साथ ही सभी कार्यालय के प्रधान सहायक एवं कर्मी मौजूद थे I

Related posts

राजस्थान:राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के तहत नई दिल्ली में केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (CPSEs) के लिए कॉन्क्लेव का आयोजन।

rktvnews

नई दिल्ली:ओखला के सरकारी विद्यालय में पृथक फाउंडेशन के साथ मिलकर “स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता (4 एस)” अभियान का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:राज्यपाल से भ्रष्टाचार पर कार्रवाई के लिए छात्र जदयू नेता ने की मुलाकात।

rktvnews

जगदीशपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी,राजेश कुमार का सैनिक कैंटीन जगदीशपुर द्वारा किया गया स्वागत सम्मान।

rktvnews

रांची:वैदिक चेतना का मंत्र नमन और मनन में है: डा.जे. बी. पाण्डेय

rktvnews

ईएसजी की सहायता से पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास को भी बढ़ावा।

rktvnews

Leave a Comment