RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली: डीएम ने गंगा नदी पर निर्माणाधीन छह लेन पुल का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/हाजीपुर ( वैशाली)10 जून। वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने सोमवार को कच्ची दरगाह से चकसिकंदर , बिदुपुर के बीच गंगा नदी पर निर्माणाधीन छह लेन पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी और संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शेष कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए।
जिलाधिकारी सोमवार सुबह बिदुपुर पहुंचीं और वहां से बोट के माध्यम से गंगा नदी पार कर राघोपुर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने बिहार न्यू गंगा ब्रिज परियोजना के विभिन्न घटकों का निरीक्षण किया।
यह परियोजना एनएच-30 (पटना) और एनएच-103 (वैशाली) को जोड़ने वाली 9.76 किमी लंबी ग्रीनफील्ड सिक्स लेन पुल परियोजना है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बिहार राज्य पथ निर्माण निगम लिमिटेड के अभियंताओं और पदाधिकारियों को जरूरत के अनुसार श्रमिकों की संख्या बढ़ाने और कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि यह परियोजना महात्मा गांधी सेतु पर यातायात के दबाव को कम करेगी तथा उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच सुगम आवागमन सुनिश्चित करेगी।
यह ब्रिज राघोपुर क्षेत्र को पूरे वर्ष सड़क सम्पर्कता प्रदान करेगा, जिससे स्थानीय निवासियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
निर्माण एजेंसी ने बताया कि अब तक 85% भौतिक प्रगति हो चुकी है और इसे जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार, एसडीसी अमन आनंद, निर्माण एजेंसी के अभियंता तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:आर्यिका रत्न चंदा माँ श्री की 50वीं पुण्यतिथि एवं श्री जैन बाला विश्राम विद्यालय का 105वां वार्षिकोत्सव संपन्न।

rktvnews

पटना:बिहार दिवस 2025: बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आपदा जागरूकता का अनूठा प्रयास।

rktvnews

पिथौरागढ़:जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ का स्थापना दिवस संपन्न।

rktvnews

रामगढ़:मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अंतर्गत फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक।

rktvnews

बक्सर:धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक

rktvnews

भारतीय रेल ने दिसंबर, 2023 तक 1154.67 मीट्रिक टन माल लदाई का लक्ष्य हासिल किया।

rktvnews

Leave a Comment