RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

सुपौल रेड क्रॉस द्वारा मनाया गया रेड क्रॉस दिवस।

सुपौल/बिहार (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 08 मई। इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी सुपौल शाखा द्वारा आज 8मई 2023 को विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया गया विदित हो कि रेड क्रॉस के संस्थापक सर हेनरी डुनांट के जन्म दिन पर पूरे विश्व में मनाया जाता है इसी कड़ी में आज 195 वां जयंती मनाया जा रहा है इस वर्ष का थीम “Every thing we do comes# From the Heart ” के अनुरूप मनाया गया। रेड क्रॉस पीड़ित मानव की सेवा, आपदा पीड़ित कि सेवा सहित हैल्थ कैंप ब्लड डोनेशन जैसे महत्वपूर्ण कार्य कर मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है रेड क्रॉस के संस्थापक सर डुनांट को पहला शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया था इस संस्था को
1907,1917,1944 में तीन बार नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया है आज सुपौल शाखा में वाइस चेयरमैन सुब्रत मुखर्जी ने पुष्प अर्पित कर रेड क्रॉस के कार्य को विस्तार से बताया, रेड क्रॉस सचिव राम कुमार चौधरी ने रेड क्रॉस के कार्य को मानव जीवन के पीडा़ के प्रति संवेदनशील बताया और सुपौल शाखा द्वारा किये गए काम का उल्लेख किया। इस मौके पर रेड क्रॉस सोसायटी के पूर्व सचिव अमरेन्द्र कुमार अमर, कोषाध्यक्ष अभय तिवारी, प्रबंध समिति सदस्य गोविन्द पासवान, खुरशीद आलम सहित पेट्रोन सदस्य संतोष सिंह, गौरव कुमार गुप्ता, आजीवन सदस्य अंजना सिंह, जोली खान, दीपिका झा, संजीव झा, हेल्थ मैनेजर अभिनव कुमार, किरण किशोरी मिश्रा, तानिया खान, ताब्या खान, अमरनाथ साह, प्रवीण कुमार, अनिकेत सिंह मौजूद थे। आज रेड क्रॉस सोसायटी सुपौल शाखा द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल एवं बिस्कुट का वितरण किया गया एवं उनके शीघ्र स्वस्थ होने कि कामना कि । सचिव राम कुमार चौधरी ने अधिक से अधिक लोगों को रेड क्रॉस से जुड़ने का आह्वान करतें हुए सेवा में सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया।

Related posts

उपराष्‍ट्रपति 4 जुलाई को असम का दौरा करेंगे।

rktvnews

भोजपुर:माघ पूर्णिमा पर महुली घाट पर मां गंगा की हुई भव्य आरती।

rktvnews

निजी विद्यालयों के शोषणों की शिकायतों पर सख्त हुई दिल्ली सरकार,12 के खिलाफ कारण बताओ नोटिस किया जारी ।

rktvnews

राजस्थान:अमेरिका के उपराष्ट्रपति की जयपुर यात्रा,मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमेर किले में किया अमेरिकी उपराष्ट्रपति का स्वागत।

rktvnews

जिलाधिकारी ने सुनी जनता दरबार में फरियाद।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीरांगना रानी अवंती बाई की जयंती पर दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment