RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

करनामेपुर पुलिस ने छापामारी कर लोडेड राइफल, देशी बंदूक व 68 जिंदा कारतूस किया बरामद।

छापेमारी में बरामद हथियार और कारतूस।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 08 मई। पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है।करनामेपुर पुलिस ने लोडेड राइफल, देशी बंदूक तथा 68 जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। भोजपुर जिला के करनामेपुर ओपी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने सोनबरसा गांव के धनजी यादव और सुनील मिश्रा के घर छापामारी कर आग्नेयास्त्र और जिंदा कारतूस बरामद किया है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने पुलिस बल के साथ धनजी यादव के घर छापामारी कर एक देशी बंदूक और 42 जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने धनजी यादव को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने सुनील मिश्रा के घर छापामारी कर एक लोडेड राइफल और 26 जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस संबंध में पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। सुनील मिश्रा को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

Related posts

राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को आयुष की बुनियादी संरचना में मजबूती लानी होगी ताकि जनसंख्या का बड़ा भाग आयुष सेवाओं का लाभ उठा सके।

rktvnews

बक्सर:हमारी बच्चियों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है एचपीवी का टीका, करेगा सर्वाइकल कैंसर से बचाव: जिला पदाधिकारी

rktvnews

विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ योगेंद्र प्रसाद को स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया गया।

rktvnews

चतरा:बच्चों के बाद बड़ों में टी0बी0 बीमारी के बचाव हेतु 18 वर्ष से उपर के व्यक्तियों को एडल्ट बी0सी0जी0 का टीका लगाया जायेगा।

rktvnews

मध्यप्रदेश:तीसरे चरण के लिए पहले दिन 7 अभ्यर्थियों ने भरे नाम-निर्देशन पत्र।

rktvnews

रायपुर : आरटीई के तहत लॉटरी से छात्रों के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ।

rktvnews

Leave a Comment