RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

बालू माफियाओं पर चौतरफा प्रहार! जिलाधिकारी भोजपुर के “मिशन प्रहार” का हिस्सा बना सारण जिला प्रशासन,की संयुक्त छापेमारी।

बालू लदे ट्रकों की जांच करते अधिकारी ।

RKTV NEWS अनिल सिंह,08 मई।आज 08 मई को बालू के अवैध खनन ,परिवहन एवं ओवर लोड बालू के परिवहन के रोकथाम हेतु जिलापदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, भोजपुर एवं जिलापदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक,सारण के संयुक्त नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी दल में अनुमंडल पदाधिकारी सदर ,आरा,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर,जिला खनन पदाधिकारी एवं अन्य के साथ सारण जिला प्रशासन के अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा SAP बल,BMP बल, एवं CIAT बल के साथ तड़के सुबह 4 बजे से लेकर 12 बजे अपराहन तक बड़हरा थाना क्षेत्र के बलबन टोला तथा बबुरा के आसपास छापेमारी किया गया। भोजपुर जिला प्रशासन द्वारा छापेमारी के क्रम में बालू के अवैध खनन,परिवहन एवं ओवर लोडिंग में संलिप्त 10 ट्रक और 12 ट्रैक्टरों तथा सारण जिला प्रशासन द्वारा 21 ट्रक ,09 लोडर एवं 4 ट्रैक्टर अर्थात कुल 51 वाहनों /मशीनों को जब्त करते हुए 24 अवैधकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया है साथ ही अवैध बालू लदे 04 ट्रक एवं 5 ट्रैक्टरों पर बड़हरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिला प्रशासन भोजपुर ने कहा की जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन,परिवहन एवं ओवर लोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी और इसमें संलिप्त वाहनों एवं पासर गिरोह में शामिल अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

Related posts

वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की ऑनलाइन गोष्टी।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में राघवेंद्र प्रताप सिंह के समर्थकों ने जनसंपर्क के दौरान किया भव्य स्वागत।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 30 मार्च 25

rktvnews

शोभा करंदलाजे ने श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला।

rktvnews

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

युवा नेता के शोकाकुल परिवार से मिले समस्त जदयू नेता! बंधाया ढांढस।

rktvnews

Leave a Comment