RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:12वीं आर्ट्स परीक्षा में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पतरातू की छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बच्चों व शिक्षकों को उपायुक्त ने किया सम्मानित।

सुनीता बिरहोर ने प्राप्त किया 78%, उज्जवल भविष्य की उपायुक्त ने दी शुभकामनाएं।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)06 जून।झारखंड अधिविध परिषद की 12वीं आर्ट्स परीक्षा में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पतरातू की छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर शुक्रवार को उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज ने अपने कार्यालय कक्ष में बच्चों व शिक्षकों को सम्मानित किया।
मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम के द्वारा उपायुक्त को जानकारी दी गई की झारखंड अधिविध परिषद की 12वीं आर्ट्स परीक्षा में रामगढ़ जिले के 10 टॉपर में 7 विद्यार्थी कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पतरातू की हैं। मौके पर उपायुक्त ने सभी को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो व उपहार देकर सम्मानित किया। उपायुक्त ने सभी बच्चों से उनके भविष्य को लेकर बातचीत की एवं उज्जवल भविष्य की सभी को शुभकामनाएं दी।
झारखंड अधिविध परिषद के 12वीं आर्ट्स परीक्षा में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पतरातू की खुशबू कुमारी ने 89.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया वहीं सायना परवीन ने 87% अंक लाकर चौथा, पैरो कुमारी व रौनक जहां ने 86.8 प्रतिशत लाकर पांचवा, मालती कुमारी ने 86.5% लाकर सातवां, बिमला कुमारी व लक्ष्मी कुमारी ने 85.4% लाकर आठवां स्थान प्राप्त किया।
मौके पर उपायुक्त ने बिरहोर परिवार से आने वाली कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पतरातू की ही सुनीता बिरहोर को 12वीं आर्ट्स की परीक्षा में 78% अंक लाकर प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास करने को लेकर प्रशस्ति पत्र मोमेंटो व उपहार देकर सम्मानित किया साथ ही उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पतरातु की शिक्षिका पुष्पा कुमारी एवं नीतू कुमारी को भी उपायुक्त के द्वारा प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही इसी तरह निरंतर कार्य करने की शुभकामनाएं दी। मौके पर उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सहित ने उपस्थित थे।

Related posts

पटना: आपदा प्रबंधन द्वारा प्रकाशित होने वाले कॉफी टेबल बुक “धरोहर संस्करण :02” के ड्राफ्ट चर्चा हेतु विमर्शीय बैठक आयोजित।

rktvnews

चाणक्य रक्षा संवाद 2025 का पूर्वावलोकन नई दिल्ली में आयोजित हुआ।

rktvnews

भोजपुर:डॉ जया जैन शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण ट्रस्ट की एक विशेष बैठक आयोजित।

rktvnews

जयपुर:पर्यटन व कला एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोपाल:29, 30 एवं 31 मार्च को बिजली बिल भुगतान केन्द्र खुले रहेंगे।

rktvnews

मुंबई, बेंगलुरु व गुरुग्राम में टेक एग्ज़िक्यूटिव के लिए एम & ए सेमिनार।

rktvnews

Leave a Comment