RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा।

शत प्रतिशत कार्यात्मक साक्षरता का लक्ष्य प्राप्त करने को लेकर फ्लो चार्ट तैयार करने का उपायुक्त ने दिया निर्देश।

शत प्रतिशत विद्यालयों में पेयजल एवं शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने का दिया निर्देश।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)06 जून।शिक्षा विभाग द्वारा रामगढ़ जिले में किए जा रहे कार्यों को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का यह लक्ष्य है कि रामगढ़ जिले में शत प्रतिशत कार्यात्मक साक्षरता प्राप्त किया जाए इसके लिए उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी को बृहद रूप से सर्वे कर फ्लोचार्ट तैयार करने एवं प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा मध्यान भोजन अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान उनके द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुरूप बच्चों को मध्यान भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। मध्यान भोजन अंतर्गत कार्यरत रसोइयों का आयुष्मान कार्ड व पेंशन संबंधित कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने शेष बचे रसोइयों का आयुष्मान कार्ड बनवाने व उनके पेंशन शुरू करने को लेकर गंभीरता पूर्वक कार्य करने एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ समन्वय करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विद्यालयों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं यथा पेयजल, शौचालय आदि की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जिन विद्यालयों में जलापूर्ति की उपलब्धता नहीं है उन्हें चिन्हित कर कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल से समन्वय करते हुए तत्काल रूप से कार्य करने एवं जल्द से जल्द सभी विद्यालयों में जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा बच्चों के बीच किताबें, यूनिफॉर्म, स्कूल बैग आदि उपलब्ध कराने के तहत अब तक हुए कार्यों की समीक्षा करते हुए शेष बचे बच्चों की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी से ली जिस पर जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बैंक अकाउंट नहीं होने के कारण शेष बच्चों को सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। इस पर उपायुक्त ने शिविर आयोजित करते हुए संबंधित विभागों के साथ समन्वय करने एवं सभी बच्चों का खाता बैंक में खुलवाने का निर्देश दिया।
इन सब के अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम, बैक टू स्कूल अभियान, छात्रवृत्ति खेलो झारखंड, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, प्रखंड स्तरीय आदर्श विद्यालय आदि की भी समीक्षा करते हुए सफल संचालन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:एनडीए की एकजुटता के बल पर विधानसभा चुनाव में 225 पार सीट: डॉ दिलीप जायसवाल

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में खनन विभाग की व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक में प्रतिभाग किया।

rktvnews

सारण:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के रूप में मनाया जा रहा जनवरी माह।

rktvnews

आतंकवाद विरोधी राष्ट्रीय सर्वानुमति कौन तोड़ रहा है?

rktvnews

सी-डॉट और सिलिज़ियम सर्किट ने ‘लियो सैटेलाइट घटकों और जीएनएसएस आरएफ फ्रंट एंड एएसआईसी के डिजाइन और विकास’ के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

नारनौल:चुनावी कार्यों के लिए डीसी मोनिका गुप्ता ने नियुक्त किए नोडल ऑफिसर।

rktvnews

Leave a Comment