RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:स्वीप कोषांग के तत्वावधान में मतदाता संवाद दिवस 2025 का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)05 जून। बुधवार को विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर मतदाता प्रतिशत में वृद्धि एवं मतदाता जागरूकता को लेकर भोजपुर समाहरणालय के सभागार में भोजपुर स्वीप कोषांग के तत्वावधान में मतदाता संवाद दिवस 2025 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए एवं युवा मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करना था। इस अवसर पर जिले के 120 से अधिक सरकारी एवं निजी महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।साथ ही विभिन्न महाविद्यालयों के कैंपस एम्बेसडर एवं कई क्षेत्रों के बीएलओ (BLOs) भी इस संवाद में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वीप कोषांग की नोडल पदाधिकारी एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा की गई। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं, विशेषकर नए महाविद्यालयीन छात्रों को वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, मतदान प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करने एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में जिले के स्वीप कोषांग एवं विभिन्न विभागों द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी साझा की गई। उपस्थित छात्रों द्वारा प्रपत्र – 6, 7 एवं 8 भरवाए गए ताकि नए वोटर आईडी कार्ड बनवाने की प्रक्रिया सरल हो सके। साथ ही, वोटर हेल्पलाइन ऐप एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से पंजीकरण, जानकारी प्राप्त करने एवं अकाउंट बनाकर नए वोटर आईडी से संबंधित प्रक्रिया का भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित प्रतिभागियों ने आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में सक्रिय रूप से भाग लेने एवं अन्य नागरिकों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ ली।

Related posts

संवाद और सहयोग से भारत और रूस के संसदीय संबंध और प्रगाढ़ होंगे: लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया EVM-VVPAT वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:रविवार को भी खुलेंगे विद्युत विभाग के राजस्व संग्रहण काउंटर ,कर सकतें हैं विपत्रों का भुगतान।

rktvnews

मध्यप्रदेश:केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने प्रदेश के वनकर्मियों को किया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:आरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बकरीद का पर्व,मस्जिदों और ईदगाह में अदा की गई नमाज।

rktvnews

बुद्ध पूर्णिमा आज !

rktvnews

Leave a Comment