RK TV News
खबरें
Breaking News

गया: जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने ज़िला स्तरीय पदाधिकारियों संग की बैठक।

RKTV NEWS/गया(बिहार)03 जून। ज़िला पदाधिकारी गया शशांक शुभंकर गया द्वारा आज समाहरणालय सभागार में ज़िला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ एक संछिप्त परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की अनेको कल्याणकारी योजनाएं एवं जन सरोकार से जुड़ी योजनाओ को आमजनों तक लाभ पहुँचाने में पूरी मदद करे। उन्होंने कहा कि हर सोमवार को जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमे किन्ही विभाग को दुसरे विभाग से किसी प्रकार की समन्वयन की आवश्यकता पड़ने पर उसे समाधान करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि डीएम का जनता दरबार में आने वाले मामले को पूरी प्राथमिकता से उचित समाधान करवाये। इसके अलावा cwjc mjc, ओंन-गोइंग वर्क इत्यादि के अनुपालन पर विशेष बल दिया जाएगा।
हर शुक्रवार को डीएम का जनता दरबार होता है, इसके अलावा हर दिन जो आमजन मिलने आते हैं उनके भी मामलों को सुना जाएगा। आने वाले सभी मामलों को अच्छे से संबंधित विभाग निष्पादित करे। कोई मामला को 10 दिनों से ज्यादा लंबित नही रखे। अच्छे से काम करे ताकि ज्यादा से ज्यादा लाभ आमजनों को मिल सके।
ज़िला स्तरीय पदाधिकारी हर सप्ताह कमसे कम 02 दिन फील्ड विजिट भी करे, किसी टोले में गांव में जाकर लोगो से संवाद करे, उनसे योजनाओ के लाभ के बारे में जानकारी भी ले।
उन्होंने पथ निर्माण, phed, स्वास्थ्य, ग्रामीण कार्य विभाग, पंचायती राज विभाग, कल्याण विभाग सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी को कहा कि आप सभी पदाधिकारी भी सप्ताह में 02 दिन 02-02 घंटे का शेड्यूल तैयार करे और उसे अपने कार्यालय में प्रदर्शित करवाते हुए लोगो से मिले और उनको समस्या को निदान करे।
बैठक में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता गण, वरीय उप समाहर्ता गण, ज़िला स्तरीय पदाधिकारी गण, ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी, सिविल सर्जन, विभिन्न विभागों के अभियंता गण उपस्थित थे।

Related posts

महेंद्रगढ़:उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मार्चपास्ट व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रथम रिहर्सल आयोजित!24 को होगी फाइनल रिहर्सल।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

पत्रकार का सरकार की निष्पक्ष आलोचना करना राजद्रोह नहीं : पूर्व सीजेआई यूयू ललित

rktvnews

बागपत:बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 60 शिकायत प्राप्त हुई।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वंचित वर्गों को ऋण सहायता के लिए राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने लगाए आम, नीम और केसिया के पौधे।

rktvnews

Leave a Comment