RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन।

RKTV NEWS रामगढ़(झारखंड)24 मई।रामगढ़ जिला अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन को लेकर शनिवार को उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक रामगढ़ ममता देवी, विधायक बड़कागांव रोशन लाल चौधरी, सांसद प्रतिनिधि हजारीबाग राजीव जायसवाल सहित अन्य बैठक में उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम के द्वारा उपायुक्त माननीय विधायको सहित अन्य को जानकारी दी गई कि वर्ष 2025-26 में रामगढ़ जिला अंतर्गत 4 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एवं 2 झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन हेतु प्रखंड स्तरीय समिति से विद्यार्थियों की सूची प्राप्त है। मौके पर उनके द्वारा प्राप्त सूची के संबंध में विस्तृत जानकारी सभी को दी गई।
बैठक के दौरान जिला स्तरीय समिति द्वारा प्रखंड स्तरीय समिति से प्राप्त बच्चों की सूची पर चर्चा के उपरांत बच्चों के नामांकन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

मेक इन बिहार का रेल इंजन दौड़ेगा गिनी में।

rktvnews

नदी में डूबे युवक के शव की खोजबीन को घाट पर पहुंचे रघुपति यादव!अधिकारियों से की बात।

rktvnews

प्रधानमंत्री का जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया यात्रा से पहले वक्तव्य।

rktvnews

राष्ट्रपति ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए वर्ष 2023 के राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 3 से 5 जून तक ब्राजील के ब्रासीलिया में आयोजित होने वाली 11वीं ब्रिक्स संसदीय फोरम में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले के 14 वे दो दिवसीय जिला सम्मेलन के लिए 19 मार्च को होगा मतदान।

rktvnews

Leave a Comment