RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आरा के अम्बेडकर कॉलोनी के सफाई कर्मी मृतक बिरजु कुमार के परिजनों से मिले सासंद सुदामा प्रसाद।

हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी ,आश्रितों को सराकरी नौकरी व परिजनों की सुरक्षा की गारंटी हो: सुदामा प्रसाद

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 24 मई।आज आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने सपना सिनेमा स्थित अम्बेडकर कॉलोनी के मृत सफाई कर्मी बिरजू राम के पिता सुदामा राम, माता, बड़े भाई व मोहल्ले वासियों से मिल शोक संवेदना व्यक्त किया और घटना कि निंदा करते हुए कहा कि यह घटना बिहार में बेलगाम अपराध का एक उदाहरण है। एक सफाई मजदूर की हत्या दिनदहाड़े हो जा रही है। बिहार की एनडीए सरकार में अपराधी बेलगाम है। अपराधियों के अंदर सरकार प्रशासन का कोई खौफ नहीं है । दिनदहाड़े आरा में सफाई मजदूर की हत्या हो गई और उधर तरारी के पटखौली में दलित जाति से आने वाले नौजवान की हत्या कर दी गई । NDA सरकार में दलितों पर हमला बढ़ा है ।महिलाएं भी असुरक्षित है आए दिन हत्या अपहरण, बलात्कार की घटना घट रही हैं । व्यापारियों से भी रंगदारी मांगी जा रही है । उन्होंने बिहार और आरा में बढ़ते हुए , अपराध के खिलाफ संगठित होकर लड़ने और संघर्ष करने का आह्वान किया । पुलिस – अपराधी- सत्ताधारी नेताओं के सांठ – गांठ के खिलाफ आंदोलन का आह्वान किया। सांसद सुदामा प्रसाद के साथ मिलने वालों में प्रमुख भाकपा – माले नेता दीनानाथ सिंह, अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी अधिवक्ता, पीए सूरज कुमार थे।

Related posts

रायपुर:एमिटी विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल।

rktvnews

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने 54वें आईएफएफआई में मनमोहक ‘इन कन्वर्सेशन’ सत्र आयोजित किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (जीपीएआई) शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव (एन.वाई.एफ) प्रतियोगिता 2023 का हुआ आयोजन।

rktvnews

सीताराम येचुरी : एक योद्धा और विचारक।

rktvnews

लोक सभा अध्यक्ष ने चैत्र शुक्लादि, उगाडी, गुड़ी पड़वा और चेती चाँद की पूर्व संध्या पर दीं शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment