RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सीवान:राघवेंद्र सिंह खरवार ने जनसुविधाओं के मद्देनजर सिवान से पटना के लिए प्रतिदिन इंटरसिटी ट्रेन की रेलवे मंत्रालय से की मांग।

समाजसेवी राघवेन्द्र सिंह खरवार

सिवान/ बिहार 01 दिसंबर।जिला के प्रसिद्ध समाजसेवी- राघवेन्द्र कुमार खरवार ने भटनी जं. रेलवे-स्टेशन से भाया सिवान ज. छपरा जं. होकर पटना जं. रेलवे स्टेशन तक प्रतिदिन अप एवं डाउन एक इन्टरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का रेलवे मंत्रालय से मांग की है।
राघवेंद्र सिंह खरवार ने अपनी मांग के संबंध में बताया की जनहित में आमजनों की सुविधा को देखते हुए मेरे द्वारा इस जायज मांग को रखा गया है।उन्होंने बताया की जिला-सिवान के हर के कोने कोने से हजारो हजारो की संख्या में लोग प्रतिदिन पटना जाते आते हैं, बहुत लोग राजधानी के राज्यस्तरीय कार्यालय के कार्यो के चलते,अच्छी शिक्षा,अच्छे चिकित्सा व्यवस्था के चलते, बिहार राज्य की राजधानी पटना के ऐतिहासिक स्थल, धर्म स्थल, घूमने को लेकर, अनेको अनेको कार्यो को लेकर, बड़े ही कठिनाई के साथ लोग प्रतिदिन जाते आते हैं, पढ़ने वाले बच्चों को भी उच्च स्तरीय अच्छी शिक्षा ग्रहण करने लिए पटना आने जाने में काफी परेशानियो का सामना करना पड़ता हैं।
खरवार ने बताया की डायरेक्ट पटना जं. तक ट्रेन की व्यवस्था न होने के कारण, काफी कठिनाईयों का सामना यात्रियों को करना पड़ता है जो सच्चाई हैं, यह सभी लोग जानते हैं,इससे शासन और प्रशासन के लोग भी अवगत हैं।
सिवान जिला वासियों के लिए इस क्षेत्र से, इस रूट से, कम से कम प्रतिदिन एक इन्टर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन की अति आवश्यकता है जिसको लेकर मेरे द्वारा रेलवे बोर्ड अध्यक्ष, रेल मंत्री ,भारत सरकार से प्रतिदिन अप एवं डाउन भटनी जं. से पटना जं. तक इन्टर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग पत्र के माध्यम से की गई है।

Related posts

चुनाव के दौरान जब्ती जल्द ही 9,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करेगी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुड फ्राइडे पर ईसा मसीह के बलिदान की भावना को याद किया।

rktvnews

बागपत:जिला स्तरीय सतर्कता समिति तथा सिंगल स्टेज डोर और स्टेप डिलीवरी के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

अच्छी स्क्रिप्ट और दमदार अभिनय फिल्मों को अमर बनाते हैं: 18वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव में ‘पोचर’ के निर्देशक रिची मेहता।

rktvnews

भोजपुर: जिला जज ने जनगणना–2027 अंतर्गत स्व-गणना प्रक्रिया के तहत स्वयं भरा घोषणा पत्र।

rktvnews

भोजपुर: संदेश विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर पदाधिकारियों एवं पीठासीन पदाधिकारियों की की गई ब्रीफिंग।

rktvnews

Leave a Comment