RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:जननायक कर्पूरी ठाकुर विधी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर का आयोजन।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)22 मई।आज जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय,बक्सर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा कार्यक्रम पदाधिकारी मंगल सिंह की देख-रेख में बडी सारिमपुर,बक्सर में सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर के आयोजन के तहत उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य,डॉ. कृष्ण अली अल्बर्ट एवं सचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित करते हुए किया गया
एवं कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक अखिलेश मण्डल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महाविद्यालय सचिव द्वारा कहा गया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत आवासीय शिविर आयोजित करने का मुख्य मकसद युवा में राष्ट्र की भावना को कायम रखना है।
प्राचार्य ने कहा कि आप सभी शिविर के दौरान शिक्षा,पर्यावरण,स्वास्थ, एवं अन्य सामाजिक कार्यों के प्रति वहाँ के लोगों को जागरूक करेंगे तथा उनमें राष्ट्रीयता की भावना को विकसित करेंगे।
उक्त अवसर पर NSS स्वयं सेवक के साथ-साथ महाविद्यालय सहायक प्राध्यापक डॉक्टर पुष्पा सिंह, उपेंद्र कुमार सिंह, प्रधान सहायक जितेंद्र कुमार,धर्मेंद्र कुमार ,वीरेंद्र प्रसाद सिंह, मुकेश कुमार ,राकेश कुमार आदेशपाल मदन,जगन्नाथ राम कामेश्वर, छात्र-छात्रा रिजवाना खातून, अंतिमा कुमारी, अनिता कुमारी,रिंकू श्रीवास्तव,मनीषा कुमारी, संजना कुमारी,कामतानाथ तिवारी, चंद्रदेव सिंह,विकास मिश्रा,विकाश मिश्रा, बेबी कुमारी,रीमा कुमारी,वर्षा ठाकुर,राजीव कुमार,शिवशंकर प्रसाद इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Related posts

कवि व गीतकार शंकर शैलेंद्र जयंती की पूर्व संध्या पर किए गए याद।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी की नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री खट्टर से मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर:बुलडोजर राज के खिलाफ आरा शहर के गरीबों को संगठित करने का भाकपा माले ने शुरू किया अभियान :क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार मास्टर जल सहियाओ का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

आदमी कौन है????

rktvnews

Leave a Comment