RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक महेंद्र कुमार ने किया EVM कमीशनिंग केंद्र का निरीक्षण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 अक्टूबर।आज बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक महेंद्र कुमार द्वारा आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के मद्देनज़र महाराजा कॉलेज, आरा स्थित EVM कमीशनिंग केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने EVM कमीशनिंग प्रक्रिया की प्रगति की जानकारी ली तथा वहाँ की जा रही तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सामान्य प्रेक्षक ने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि EVM कमीशनिंग का कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता, सावधानी एवं सटीकता के साथ किया जाए, ताकि आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 की प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
इस अवसर पर 193 बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

यूआईडीएआई निवासियों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए आधार ऑपरेटरों की क्षमता निर्माण को बढ़ा रहा है

rktvnews

कोयला मंत्रालय ने कोयला गैसीकरण के लिए वित्तीय प्रोत्साहन योजना की श्रेणी II के तहत चयनित आवेदकों को पुरस्कार पत्र जारी किए।

rktvnews

आमजन के लिए तपस्वी बनकर जिए स्व. कैलाश जोशी : मुख्यमंत्री

rktvnews

देश के विकास में छत्तीसगढ़ का विशेष योगदान, विकसित छत्तीसगढ़ से ही होगा विकसित भारत का सपना पूरा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

rktvnews

आतंकवाद विरोधी राष्ट्रीय सर्वानुमति कौन तोड़ रहा है?

rktvnews

भारत व अमेरिका ने आज संयुक्त रूप से महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकी: जीवन में बदलाव लाने के लिए क्वांटम टेक्नोलॉजीज और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर अनुसंधान के लिए प्रस्ताव आमंत्रित करने (कॉल फॉर प्रपोजल्स) की घोषणा की।

rktvnews

Leave a Comment