RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सोनाली सिंह का ऐलान माई बहीन का होगा सम्मान।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)21 मई।बड़हरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खवासपुर पंचायत में सोनाली सिंह द्वारा महिलाओं की आवाज़ बुलंद करते हुए महिला चौपाल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने भाग लिया और अपने अनुभवों, विचारों व समस्याओं को खुलकर साझा किया।
महिला चौपाल के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता जैसे अहम मुद्दों पर महिलाओं ने गंभीर चर्चा की और कई उपयोगी सुझाव भी दिए।इस कार्यक्रम में यह स्पष्ट रूप से देखने को मिला की ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं अब समाज और विकास के मुद्दों को लेकर पहले से कहीं अधिक जागरूक और सक्रिय हो रही हैं।
सोनाली सिंह ने कहा कि महिला चौपाल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को एक साझा मंच प्रदान करना था जहाँ वे बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी बात रख सकें और समुदाय के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें। स्थानीय नेतृत्व और समाजसेवियों की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम को क्षेत्रवासियों ने भी सराहा।
महिला चौपाल निश्चित रूप से नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक और प्रभावी पहल के रूप में देखा जा रहा है। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को जारी रखने की बात कही है, ताकि महिलाओं को निरंतर सशक्त किया जा सके।इस मौके पर रवि यादव,रविन्द्र यादव, छोटू साह,विकास ठाकुर,प्रद्युम्न यादव, प्रभुनाथ साह,हरेंद्र बिंद,गुड्डू यादव,गांगुली कुमार,शक्ति कुमार,हरेंद्र यादव,जनार्दन यादव,मनीष यादव,छोटू साह,चंदगोविंद यादव,मिक्की सिंह,राम प्रसाद सहित कई ग्रामीण जनता उपस्थित थी।

Related posts

भोजपुर:दिव्यांग जनों का प्रमाण पत्र बनाने हेतु जगदीशपुर स्वास्थ्य केंद्र पर लगा शिविर।

rktvnews

देहरादून: मुख्य सचिव ने दिसंबर में आयोजित होने वाले वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड आरोग्य एक्सपो की तैयारियों के सम्बंध में बैठक ली।

rktvnews

राजभवन में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया!राज्यपाल को बालिकाओं, बहनों ने रक्षासूत्र बांधे।

rktvnews

भोजपुर: पुरानी पेंशन की मांग को ले राष्ट्रव्यापी काला सप्ताह दिवस का समापन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने महान स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर करने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को सहमत।

rktvnews

Leave a Comment