RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

पटना:महात्मा सुशील माँ विजया की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा का मनाया गया 11वाँ वर्षोत्सव।

हज़ारों की संख्या में इस्सयोगी साधक-साधिकाओं ने लिया भाग।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)18 मई। गोलारोड स्थित इस्सयोग के उत्सव-भवन ‘एम एस एम बी भवन’ के ऊपरी तल पर प्रतिस्थापित, सूक्ष्म साधना पद्धति’इस्सयोग’ के प्रवर्त्तक और ‘अन्तर्राष्ट्रीय इस्सयोग समाज’ के संस्थापक महात्मा सुशील कुमार एवं माँ विजया जी की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा का ११वाँ स्थापना-दिवस समारोह रविवार को पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया।
उत्सव का आरंभ प्रातः १० बजे, ११ बार ओमकार के सामूहिक उदघोष के साथ किया गया। संस्था के संयुक्त सचिव उमेश कुमार, आदित्य झा नीरज कपिलेश्वर मण्डल ने सदगुरु एवं माया साहू, संगित्ता झा तथा निभा सिन्हा ने सदगुरुमाँ की मूर्तियों का क्रमशः दूध, दधी, मधु, घी और गंगा-जल से अभिषेक किया। तदंतर डा जेठानंद सोलंकी, प्रभात झा , अरविन्द कुमार, गायत्री राय, शकुन्तला प्रसाद एवं सुनैना देवी ने वस्त्राभूषण एवं ऋंगार अर्पित किए। संस्था के संयुक्त सचिव डा अनिल सुलभ ने दीप-प्रज्ज्वलन कर उत्सव का विधिवत उद्घाटन किया वरिष्ठ इस्सयोगी लक्ष्मी प्रसाद साहू, श्वेता झा जौहरी ने मूर्तियों पर माल्यार्पण तथा मीरा देवी और मंजू देवी ने नैवेद्य अर्पित किए।
पूज्य सदगुरुदेव के आह्वान हेतु सामूहिक साधना के पश्चात सदगुरुमाता माँ विजया जी के पद-प्रच्छालन कर आरती की गयी, जिसके पश्चात एक घंटे का अखंड भजन-संकीर्तन किया गया। गायत्री और महामृत्युंजय मंत्रों से पूजनोत्सव पूर्ण हुआ। माताजी के दिव्य आशीर्वचन के पश्चात भगवान सदाशिव की आरती के साथ मूर्ति-प्राण-प्रतिष्ठा के इस 11 वें वार्षिकोत्सव का सामापन हुआ।
इस अवसर पर, संस्था की संयुक्त सचिव सरोज गुटगुटिया, श्रीप्रकाश सिंह, दीनानाथ शास्त्री, सी एल प्रसाद, राधे श्याम पाण्डेय, किरण प्रसाद, गीता प्रसाद, वीरेंद्र राय, किरण झा, आनन्द किशोर खरे, कृष्ण मोहन राय, डा मनोज धमीजा, डा गीता जेना, अवधेश प्रसाद, राजेश जौहरी, गौतम शिल्पी, मंजीता अंजलि प्रदीप गायत्री, प्रभात कुमार, सुजीत कुमार, राजीव कुमार, पीयूष कुमार तथा अमित प्रकाश लालू समेत बड़ी संख्या में इस्सयोगी उपस्थित थे।

Related posts

सवर्ण समाज को शोषित के रूप में चिन्हित करने का प्रयास अस्वीकार्य: डॉ अनूप श्रीवास्तव

rktvnews

चतरा:आज जिले के दो प्रखंड के पंचायत व नगर परिषद क्षेत्र में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

प्रगति के क्षेत्र में महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश जोड़ीदार राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोपाल:भ्रांतियों से परे अत्यंत अनोखी और विशिष्ट है संघ की कार्यपद्धति : डॉ मोहन भागवत

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:सांसद, जमशेदपुर की अध्यक्षता में हुई जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक।

rktvnews

शराब के साथ गिरफ्तार, गये जेल।

rktvnews

Leave a Comment