RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 29 फरवरी। गृह विभाग एवं सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित “संवाद” में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गृह विभाग अंतर्गत नवनियुक्त पुलिस उपाधीक्षक, सहायक अभियोजन पदाधिकारी एवं सहकारिता विभाग अंतर्गत नवनियुक्त अंकेक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में गृह विभाग अंतर्गत 523 नवनियुक्त सहायक अभियोजन पदाधिकारी एवं 20 पुलिस उपअधीक्षक और सहकारिता विभाग अंतर्गत 231 नवनियुक्त अंकेक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से 14 नव नियुक्त अधिकारियों खालिद हयात, शिवानी श्रेष्ठा, सांवली सांकृत्यायन, मनाली तिवारी, नंदिनी कुमारी, निशांत कुमार, ऋषभ आनंद, पूजा शर्मा, इशानी सिन्हा, निशु कुमार, राजन कुमार, खुशबू ,अंशु आनंद एवं दीपक कुमार पासवान को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अधिकारियों से मुलाकात कर उनका अभिवादन स्वीकार किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

महिला महाविद्यालय का 64 वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास संपन्न!महिलाओं की शिक्षा और सम्मान से राष्ट्र की प्रगति संभव: प्रो ओम प्रकाश राय

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने की जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला पोषण समिति की बैठक।

rktvnews

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना- 2023, लोक कलाकारों को मिलेगा 100 दिवस का कला प्रदर्शन का अवसर – कला एवं संस्कृति मंत्री

rktvnews

अजय भटनागर संभालेंगे नये पुलिस महानिदेशक का कार्यभार

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने की पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक।

rktvnews

बिहार:जल-जीवन-हरियाली अभियान आत्मसात करने पर चर्चा।

rktvnews

Leave a Comment