RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: महासंघ (गोप गुट) भोजपुर से संबद्ध संघों की बैठक आयोजित,20 मई के प्रदर्शन को बनाई रणनीति।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)18 मई।आज पूर्व निर्धारित समय के अनुसार आरा बंदोबस्त कार्यालय परिसर में भोजपुर के सभी सेवा संघ, ट्रेड यूनियन, aicctu ,नगर निगम निकाय कर्मचारी संघ, सुधा डेयरी कर्मी संघ, महासंघ गोप गुट भोजपुर से संबद्ध संघों की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता बाल मुकुंद चौधरी ने व संचालन, उमेश कुमार सुमन जिला सचिव कर्मचारी महासंघ गोप गुट भोजपुर ने की। बैठक में आगामी 20 मई के जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन को सफल बनाने पर चर्चा किया गया, बैठक में शामिल संघ के नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदर्शन के साथ जिला स्तर पर कर्मियों के ज्वलन्त समस्याओं का संलेख जिलाधिकारी महोदय,को भी दिया जाना चाहिए, ताकि लंबित समस्या से जिलाधिकारी महोदय को भी ध्यानाकर्षित कराया जाए, आज लंबित acp,Macp,अनुकम्पा लाभ, विभागीय कार्रवाई समाप्त कर निलंबित कर्मियों को निलंबन से मुक्त किया जाना चाहिए, निगम निकाय कर्मचारियों को 6 वा7 वा वेतन मान लागू किया जाना चाहिए,मानदेय का बढ़ाया जाये, शिक्षकों का बकाया राशि का भुगतान किया जाना चाहिए, चौकीदारों के लंबित मामलों सामन्य प्रशासन विभाग में लंबित है, सिचाई विभाग में कार्यरत दैनिक मजदूरों को समय पर मानदेय भुगतान किया जाना चाहिए, जिला स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों को विभागीय वरीयता सूची का प्रकाशन होना चाहिए, राजस्व कर्मचारियों, पंचायत सेवक, जनसेवकों, चौकीदार ,सिंचाई कर्मचारियों, चिकित्सा कर्मी, anm,आशा कार्यकर्ताओं, कार्यपालक सहायक, पंचायत रोजगार सेवक, मलेरिया छिड़काव कर्मचारी, किसान सलाहकार, सुधा डेयरी कर्मी, चतुर्थ वर्ग कर्मचारी, उम्मीदवार अनुसेवक, रसोइया कर्मी, अनुबंध मानदेय कर्मी के साथ साथ aicctu के नेतृत्वकारी भी बैठक में शामिल हुये, और अपने संबोधन में कहा कि 20 मई के कार्यक्रम में अधिक संख्या में कर्मचारी उपस्थित होगे और जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।बैठक में सुमन जी जिला सचिव बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट भोजपुर,बाल मुकुंद चौधरी, जिला सचिव aictu, मोहम्मद इम्तियाज जिला सचिव, ध्रुव पंडित सचिव पंचायत रोजगार सेवक संघ, रामानंद सिंह अध्यक्ष चौकीदार संघ ,तरुण कपूर राम उपाध्यक्ष नगर निगम निकाय कर्मचारी संघ, हरिवंश, सुधा डेयरी कर्मी संघ, मोहम्मद सामी म,जिला सचिव मलेरिया छिड़काव कर्मचारी संघ,सहित अन्य जितेंद्र, लीलावती, पूनम, सरवन, सजीव, नीतू, अरविंद कुमार, उपस्थित रहें।

Related posts

दरभंगा:04 से 07 नवम्बर तक कबड्डी (बालिका) खेल का आयोजन!बिहार राज्य के सभी 38 जिलों से 117 टीम के 1600 से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 21 जून 26

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:अब पीडीएस दुकानों से मिलेगा कुकिंग कोयला।

rktvnews

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन और भारतीय नौसेना ने स्वदेशी बहुउद्देश्यीय-प्रभावकारी जमीनी सुरंग का कम विस्फोटक के साथ युद्धक गोलाबारी हेतु सफल संचालन किया।

rktvnews

77 वां गणतंत्र दिवस: राजस्थान की झांकी ने जीता पॉपुलर चॉइस पुरस्कार— रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन, कला, साहित्य एवं संस्कृति ने पुरस्कार किया ग्रहण।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 811 करोड़ रुपये की लागत की योजनाओं का किया शुभारंभ/शिलान्यास, कृषि ज्ञानवाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment