RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: राज्यपाल से डीजीपी ने की शिष्टाचार भेंट।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)14 मई।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से आज राजभवन में डीजीपी उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके मध्य राज्य की सुरक्षा प्रबंधन से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। डीजीपी द्वारा राज्यपाल को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में संचालित चारधाम यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, तकनीकी निगरानी व पुलिस तैनाती के संबंध में अवगत कराया गया, साथ ही अन्वेषण व अभिसूचना संकलन की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने हेतु उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा अपनाए जा रहे तकनीकी नवाचारों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर डीजीपी द्वारा राज्यपाल को साइबर अपराध और साइबर स्पेस में बढ़ती चुनौतियों से निपटने के लिए बनाई गई व्यापक कार्ययोजना, विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों और साइबर पेट्रोलिंग के प्रभावी मॉडल की जानकारी भी साझा की गई। इसके अतिरिक्त, पीटीसी नरेंद्रनगर को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने की दिशा में की जा रही पहल तथा भविष्य की कार्ययोजना पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। राज्यपाल ने उत्तराखण्ड पुलिस को इसी प्रकार जनसेवा, सुरक्षा तथा नवाचार की दिशा में पूर्ण मनोयोग एवं समर्पण भाव से कार्य करते रहने हेतु प्रोत्साहित किया।

Related posts

भोजपुर:समाजिक बदलाव के महानायक का. राम नरेश राम से नफरत करती है भाजपा : जवाहरलाल सिंह

rktvnews

झारखंड विधानसभा प्रभारी सचिव, सैयद जावेद हैदर ने मुख्य्मंत्री से मुलाकात की।

rktvnews

अटेली:लोकसभा सांसद व भाजपा नेता वरुण गांधी ने डा. श्याम सुंदर शर्मा की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने होयसल के पवित्र मंदिर समूह को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने की सराहना की।

rktvnews

गढ़वा:कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय बैठक संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हैदराबाद में सफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया सुविधा का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment