RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:मनरेगा योजना अंतर्गत 30 ग्राम रोजगार सेवकों का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन।

20 मई से पहले सभी दें योगदान, अन्यथा दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)09 मई।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में एवं माननीय विधायक चतरा विधानसभा क्षेत्र जनार्दन पासवान, विधायक सिमरिया विधानसभा क्षेत्र उज्ज्वल दास, जिला परिषद अध्यक्षा ममता कुमारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रिज किशोर तिवारी के उपस्थिति में संविदा आधारित मनरेगा योजना अंतर्गत 30 ग्राम रोजगार सेवकों का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में उपस्थित नवनियुक्त ग्राम रोजगार सेवक को बधाई देते हुए कहा आप सभी अपने कार्य क्षेत्र में जाएंगे और ईमानदारी पूर्वक मेहनत और लग्न के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करें। मनरेगा योजना भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। योजना जिस उद्देश्य के लिए बनाया गया है उसी उद्देश्य पर करें।
आज के कार्यक्रम में चयनित ग्राम रोजगार सेवकों में से उपस्थित 19 रोजगार सेवकों को नियुक्ति पत्र दिया गया। उपायुक्त ने कहा जो लोग आज अनुपस्थित पाए गए, वो 20 मई से पहले विकास भवन से नियुक्ति पत्र प्राप्त करते हुए योगदान देना सुनिश्चित करें। अगर इस निर्धारित अवधि के अंदर योगदान नहीं देते है तो उनका दावा को स्वीकार नहीं किया जाएगा। आगे उन्होंने कहा मनरेगा के 34 पदों यथा सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, लेखा सहायक, कंप्यूटर सहायक की नियुक्ति प्रक्रिया में है जल्द पूरी कर ली जाएगी।
उक्त कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी वैभव सिंह समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

अदाणी यूनिवर्सिटी ने अपने शैक्षणिक प्रवेश प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘नवदीक्षा 2025’ का किया शुभारंभ।

rktvnews

नई दिल्ली:डॉ. मनसुख मंडाविया ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के कल्याण के लिए ‘ई-श्रम – वन स्टॉप सॉल्यूशन’ की शुरुआत की।

rktvnews

चतरा:आयोजित केंद्रीय प्रायोजित राष्ट्रीय कृषि विकास योजनाअंतर्गत रेनफ़ेड एरिया डेवलपमेंट की बैठक संपन्न।

rktvnews

देवघर:जिले के विभिन्न प्रखण्डों में आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

महीनो सेवा बाद मृत हुए लावारिस के शव को टीम मदर टेरेसा,आरा ने शव को उसके धर्मानुसार दफनाया।

rktvnews

Leave a Comment