RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:”आपका शहर आपकी बात” के तहत आरा के पकड़ी में लगाया गया शिविर।

मोहल्ले वासियों ने महापौर एवं उपनगर आयुक्त को अपनी समस्याओं से कराया अवगत।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)07 मई।नगर निगम के द्वारा “आपका शहर आपकी बात” के तहत बुधवार को शहर के वार्ड नंबर-15 पकड़ी में शिविर लगाया गया। जिसमें मोहल्लेवासियों ने अपनी समस्याओं से महापौर इंदु देवी और उपनगर आयुक्त कोमल कुमारी को अवगत कराया। क्षेत्र वासियों ने उत्साहपूर्वक अपनी सड़क, नाला, राशन कार्ड, लाइट, तथा प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधित, सुझाव व आवेदन प्रस्तुत किए। महापौर इंदु देवी ने कहा कि मोहल्ले वासियों की समस्याओं को सुनने के लिए यह शिविर लगाया जा रहा है, जो विगत 22 अप्रैल से शुरू है। लोगों की समस्याओं को सुनकर उसका निदान करना हमलोगों की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर-15 पकड़ी में चार योजना का टेंडर जाने वाला है, जिसका नाम इस प्रकार है, 1. शिवनारायण के घर से परशुराम सिंह के घर तक पीसीसी एवं नाली निर्माण कार्य, कश्यप नगर पानी टंकी, 2. यज्ञानंद ठाकुर के घर से रामबाबू पासवान के घर तक पीसीसी नाली निर्माण, 3. न्यू कॉलोनी में सुडडु बाबा के घर से श्लोक के दुकान तक पीसीसी नाली निर्माण कार्य, 4. मोहल्ला अवधपुरी के डी कान्वेंट स्कूल से सिद्धनाथ वर्मा के घर तक पीसीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य है। उपनगर आयुक्त कोमल कुमारी ने कहा कि नगर विकास के द्वारा यह शिविर लगाया गया है। इतने दिनों में बहुत सारी समस्याएं आई, उन समस्याओ का प्राथमिकता के अधार पर त्वरित निदान भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि हर संभव प्रयास किया जा रहा है और संबंधित वार्ड पार्षद से बातचीत करके समस्या का निदान किया जाएगा। इस मौके पर सिटी मैनेजर ओम प्रकाश, टाउन प्लानर नीतीश चौधरी, सफाई प्रभारी विकास कुमार, वार्ड-15 की पार्षद रीता देवी, पार्षद प्रतिनिधि ललन पासवान, निगम कर्मी प्रेम मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार, मोहित कुमार एवं स्थानीय लोगों उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:प्रदेश में केरल के समान प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों पर मेडिकल टूरिज्म विकसित किया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

नाबालिग संग बलात्कार के प्रयास के आरोपी को भोजपुर पुलिस ने 1 घंटे में किया गिरफ्तार।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड (NCOL) व जैविक उत्पाद परिषद, उत्तराखंड के बीच अनुबंध हस्ताक्षर हुए।

rktvnews

उत्तराखंड: देहरादून: मुख्यमंत्री ने सरस मेला – 2024 का शुभारंभ किया।

rktvnews

आरा के महंत महिला महाविद्यालय में ऐतिहासिक पहल! अन्नपूर्णा सामुदायिक रसोई से निर्धन लोगो को कराया गया भोजन!

rktvnews

भोजपुर:चिकित्सक दिवस सप्ताह पर फिजिशियन डॉ के एन सिन्हा हुए सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment