RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिलाओं के सिंदूर का बदला ऑपरेशन सिंदूर से लिया: दुर्गा राज

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा भोजपुर ने मनाया शौर्य अभिनंदन दिवस।

ऑपरेशन सिंदूर से प्रकट होती है देश के लिए प्रधानमंत्री की वचन की प्रतिबद्धता: संजय सिंह टाइगर

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)07 मई।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा पहलगाम आतंकवादी नरसंहार के जवाब मे सिंदूर आँपरेशन की सफलता पर भारतीय सेना की वीरता और केन्द्र सरकार के निर्णय पर आज शौर्य अभिनंदन दिवस कार्यक्रम किया।शौर्य दिवस कार्यक्रम स्थानीय रमना स्थित महावीर मंदिर परिसर मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व में आँप्रेशन सिंदूर के सफलता मे नेताओं और कार्यकताओ द्वारा उदगार भरा गया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाँथ में तिरंगा ले कर भारत माता की जय,भारतीय सेना जिंदाबाद, भारतीय सेना तुम आगे बढ़ो,पूरा देश आपके साथ है आदि विभिन्न गगनचुंबी नारे लगा कर वीर जवानो के प्रति अपना विश्वास दिखाते हुए उनकी वीरता के प्रति आभार व्यक्त किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों ने जिस प्रकार पहलगाम मे धर्म पूछकर पुरूषों का कातिलाना हमला किया और नरसंहार किया।कितने भारतीय महिलाओं का सिंदूर उजाड़ा गया।उसी सिंदूर का बदला लेने के लिए प्रधानमंत्री और केन्द्र सरकार द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकवादी शिविरो को भारतीय सेना द्वारा बर्बाद कर पूरे विश्व को भारतीय सेना की वीरता का परिचय दिया है।आज पूरा विश्व आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ा है।
वहीं पूर्व विधायक संजय स़िह टाईगर ने उक्त अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि पहलगाम का बदला अकल्पनीय होगा और उन्होने ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना के वीर महिला सैनिकों के नेतृत्व मे ही सफलता दिलवायी। आज भारतीय नारी सशक्त है और उन्होने सिंदूर का बदला सिंदूर ऑपरेशन से ले लिया।
भाजपा नेता कौशल विद्यार्थी ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देनेवाला विश्व का सबसे बड़ा देश है,लेकिन भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से उनके आत़ंकवादी शिविरो को नष्ट कर मुँहतोड़ जवाब दिया।
कार्यक्रम में संजय सिंह टाईगर, कौशल विद्यार्थी, राणा प्रताप सिंह,प्रहलाद राय,सूर्यकान्त पांडेय,राजकुमार कुशवाहा, ज्योति प्रकाश कुशवाहा, संतोष चंद्रवंशी, नरेन्द्र तिवारी,संजय कुमार सिंह,विभु जैन,चु्न्नी देवी,प्रतिक राज,विमलेश सिंह,प्रतीक चंद्रवंशी,विभु सिंह,मंगलम,प्रतीक,अनुपमा पम्मी आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

दुनिया की पांच सबसे बड़ी कोयला खानों में से दो खानें भारत में स्थित हैं।

rktvnews

राष्ट्रपति ने 4 न्यायिक अधिकारियों को मद्रास उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायधीश के रूप में किया नियुक्त।

rktvnews

बीकानेर हाउस के संडे मार्केट में छाई विभिन्न संगीत वाद्यों की गूंज।

rktvnews

जिलाधिकारी ने की विभागीय बैठक।

rktvnews

हां, आज़ादी चरखे से आई थी….और ऐसे आई थी !

rktvnews

चाईबासा:जिला प्रशासन एवं कलामंदिर-जमशेदपुर के तत्वाधान पर बाल विवाह के विरुद्ध राज्यव्यापी जन जागरूकता अभियान।

rktvnews

Leave a Comment