RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:पाकिस्तान को जल्द ही दुनिया के नक़्शे से मिटा दिया जाएगा: राजेश निराला

RKTV NEWS/पटना (बिहार)07 मई।बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ मीडिया प्रभारी सह हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सैनिक राजेश निराला ने ऑपरेशन सिंदूर का स्वागत करते हुए कहा कि अभी तो शुरूआती चेतावनी है अगर समय रहते पाकिस्तान ने आतंकवादियों का साथ देने और आतंकी गतिविधियों से अगर ख़ुद को अलग नहीं किया और आतंकवादियों का साथ इसी तरह देता रहा तो जल्द ही दुनिया के नक़्शे से पाकिस्तान को मिटा दिया जाएगा। पाकिस्तान सचेत और सावधान हो जाये हाथ जोड़ कर भारत से माफ़ी माँग लें कि आने वाले समय में हम इस तरह के आतंकियों का साथ नहीं देंगे बल्कि हम आतंकवादियों का ख़ात्मा करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगें। अगर इस चेतावनी से भी पाकिस्तान अपने हरकत में सुधार नहीं लाता हैं तो आने वाले कुछ ही समय में बहुत ज़्यादा ऑपरेशन गतिविधियां चला कर पाकिस्तान को घुटने टेकने को मजबूर कर दिया जाएगा। इसके लिए वीर सैनिकों ने ठान लिया है कि जल्द से जल्द आतंकियों का नामो निशान मिटा दिया जाए। इस ऑपरेशन सिंदूर में हरेक भारतीयों का सैनिकों को साथ मिल रहा है और भारतीय सेना का मनोबल बढ़ा रहें है और हर समय पाकिस्तान पर वार करने के लिए तैयार है अभी तो बस टेलर है पूरी फ़िल्म रिलीज़ होना बाक़ी है। समय रहते पाकिस्तान अपने आदत में सुधार लाए नहीं तो खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहे निहत्थे लोगों की हत्या और दशहत फैलाना बंद करे नहीं तो भारतीय सेना मुँह तोड़ जवाब देने के लिए व्याकुल है।

Related posts

शरत कुमार बनाये गये बिहार राज्य शतरंज प्रतियोगिता आयोजन कमिटी क़े चेयरमैन!राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 4 से 6 अगस्त तक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के जीवन और यात्रा पर तीन पुस्तकों का विमोचन किया।

rktvnews

गढ़वा:खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा चलाया गया जाँच अभियान।

rktvnews

भोजपुर : नर्तकी संग बलात्कार,तीन गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर : पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को पुत्र रत्न की प्राप्ति पर राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

Leave a Comment